नई शिक्षा नीति कार्यशाला एवं शपथ विधि समारोह आज

उज्जैन, अग्निपथ। संभागीय अशासकीय शाला संगठन द्वारा नयी शिक्षा नीति को लेकर कार्यशाला एवं संगठन की नागदा, तराना एवं उज्जैन शहर एवं जिला कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह 19 मार्च को उज्जैन में मनाया जाएगा।

होली मिलन समारोह के रूप में मनाया होने वाले इस कार्यक्रम के अतिथि अनिल फ़िरोज़िया सांसद, विभाष उपाध्याय उपाध्यक्ष म.प्र. जन अभियान परिषद (राज्यमंत्री ), मुकेश टटवाल महापौर उज्जैन नगर निगम होंगे। अध्यक्षता आनंद शर्मा ज़िलाशिक्षा अधिकारी करेंगे।

संगठन के संभागीय अध्यक्ष एसएन शर्मा ने बताया कि दोपहर ११ बजे से नीलगंगा हनुमान मंदिर के पास स्थित शिप्रा गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंग्रेजी का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्राचार्य सहित 5 सस्पेंड

Sat Mar 18 , 2023
धार कलेक्टर ने की कार्रवाई, अतिथि शिक्षक सहित दो पर केस 01 धार, अग्निपथ। जिले में बोर्ड परीक्षा का दौर अंतिम चरण में है। इस बीच 17 मार्च को हुए अंग्रेजी का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में तूल पकड़ लिया है। मामला सामने आने के बाद […]

Breaking News