ग्रेसिम उद्योग की कॉलोनी में 12 लाख की चोरी

Tijori se chori

नागदा, अग्निपथ। ग्रेसिम उद्योग की श्रमिक कॉलोनी में बीती रात दो अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान सोना, चांदी, नगदी सहित लगभग 12 लाख रुपए की सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। बिरलाग्राम पुलिस ने मकान मालिक के लौटने का इंतजार कर रही है।

रामलीला मैदान स्थित ग्रेसिम उद्योग की श्रमिक कॉलोनी मल्टी-एचएल निवासी बिना सुरेंद्र टीकार के मकान में बीती रात लगभग 2 बजकर 10 मिनट पर अज्ञात बदमाश घुसे लगभग 26 मिनट तक मकान में रहकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार बीना सुरेंद्र टीकार परिवार में गमी होने के कारण शहर से बाहर गए हुए थे। पड़ोसी की सूचना पर बुधवार की सुबह जेठाणी आशा टीकार उनके घर पर पहुंची तो मकान में तीन अलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे, जिसमें सोने व चांदी के आभुषण, दो लेपटॉप, सवा दो लाख रुपए नगद नहीं थे।

जेठाणी आशा के अनुसार प्रथम दृष्टया लगभग 12 लाख रुपए की चोरी होना बताया जा रहा है। बच्चों के स्कूल की फीस जमा करने के लिए सवा दो लाख रुपए घर पर लाकर रखे थे। मल्टी में घुसते हुए दो बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बिरलाग्राम टीआई करणसिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला जांच में लिया है मकान मालिक के लौटने के बाद प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम अफसरों में घमासान

Thu Apr 7 , 2022
अपर आयुक्तका लेटर बम, आयुक्तसे कहा-आप व्यस्त है तो मैं कर देता हूं अधिकारियों रीलिव उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम मुख्यालय छत्रपति शिवाजी भवन में बड़े अधिकारियों के बीच घमासान का एक और उदाहरण सामने आया है। शासन ने उपायुक्त और सहायक आयुक्त स्तर के दो अधिकारियों का उज्जैन से तबादला […]
नगर निगम

Breaking News