घर में बने पानी के टैंक में मिली मां और मासूम बेटी की लाश

डूबा

खाचरौद, अग्निपथ। नगर के जूना शहर इलाके में एक मकान के पानी के टैंक में मां-बेटी का शव मिला। घटना के वक्त परिवार के बाकी सदस्य घर पर नहीं थे। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

बुधवार शाम 7 बजे जूना शहर में उस वक्त सनसनी फेल गई जब पता चला कि रामेश्वर के घर में बने पानी के टैंक में मां, बेटी के शव तैर रहे हे। यह ह्रदय विदारक घटना जिसने भी सुनी वह स्तब्ध रह गया, इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई पुलिस ने घटनास्थल पहुंच मौका मुआयना किया।

मृतका का नाम रीना पति रामेश्वर उम्र 25 वर्ष व वीरा पिता रामेश्वर उम्र 2 वर्ष है। पुलिस के अनुसार रीना का पति किसी काम से अहमदाबाद गया हुआ था। घर में उसकी दादी सास, सास व ननंद थीष जिसमेें से मृतक की सास व ननंद सुबह 9 बजे मजदुरी पर चली गई व दादी सास मोहल्ले में गमी में चली गई थी।

शाम को जब सास व ननंद मजदूरी से घर लौटे और ननंद पानी लेने अंदर गई तो टैंक का ढक्कन खुला देख उसमें झांका तो भाभी की साड़ी दिखाई देने पर हल्ला मचाने परआसपास वालों ने आकर टैंक में झांका तो उसमें अंदर महिला व बच्ची दिखाई दी जिस पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने घटना स्थल पहुंच दोनों को पानी के टैंक से बाहर निकाला तो दोनों मृत पाई गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा व मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की। पुलिस के लिए यह जांच का विषय है कि मां बेटी दोनों टैंक के अंदर कब व कैसे गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वेयर हाउस तैयार होने के बावजूद खुले में गेहूं खरीदेगी समिति

Thu Mar 24 , 2022
बारिश होने से खराब होगा अन्न कायथा, अग्निपथ। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी केंद्रों पर खरीदी की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। हालांकि कुछ सोसाइटी में शासन के त्रुटिपूर्ण आदेश से खुले में गेहूं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सहकारी बैंक कायथा ब्रांच के […]