विक्रम यूनिवसिर्टी की वेबसाइट क्रैश:6 हजार से ज्यादा छात्र होते रहे परेशान; MSW, MA, MBA के चौथे सेमेस्टर के प्रश्न पत्र अपलोड किए थे, 3 जुलाई तक घर से ही भेजना है जवाब

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय की सोमवार को वेबसाइट क्रैश हो गई। जिससे 6 हजार से ज्यादा छात्र परेशान होते रहे। यूनिवसिर्टी ने सोमवार को MSW, MA और MBA के चौथे सेमेस्टर के प्रश्न पत्र वेबसाइट पर डाले थे। छात्रों को 3 जुलाई तक घर पर ही उत्तर पुस्तिका में प्रश्नों के जवाब लिखकर देना है।

माना जा रहा है कि प्रश्नपत्र डाउन लोड करने के लिए वेबसाइट पर छात्र बड़ी संख्या में क्लिक किया। जिस कारण ट्रैफिक अधिक होने से सर्वर क्रैश हो गया और साइट लोड होने में परेशानी आने लगी। कई लोगों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों की है। हालांकि बाद में जिम्मेदारों ने इस तकनीकी दिक्कत को दूर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

80 दिन बाद महाकाल के हुए दर्शन:कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए भाजपा सांसद ने जोड़े हाथ, पांव भी पड़े;

Mon Jun 28 , 2021
 कनाडा से दर्शन करने आई महिला उज्जैन। उज्जैन में 80 दिन बाद सोमवार से श्रद्धालु महाकाल के दर्शन करने लगे हैं। सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच गए। इस दौरान कई श्रद्धालु कोविड गाइडलाइन और महाकाल मंदिर समिति के नियमों को ताक में रखकर मंदिर में प्रवेश कर […]