घर लौट रही बहनों का 2 बदमाशों ने लूटा पर्स

लोगों की मदद से पीछाकर एक को पकड़ा

उज्जैन, अग्निपथ। होटल से खाना खाकर लौट रही बहनों से बाइक सवार 2 बदमाशों ने पर्स लूट लिया। बहनों ने शोर मचाया और पीछा किया, लोगों ने मदद करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। दूसरा भाग निकला था, जिसे शनिवार को हिरासत में लिया गया है।

कानीपुरा मार्ग प्रजापतिनगर में रहने वाली प्रेरणा उर्फ प्रिया पति कमलेश चौहान अपनी बहन आशु के साथ शुक्रवार देर शाम मेघदूत होटल खाना खाने गई थी। रात 10 बजे दोनों एक्टिवा पर सवार होकर लौट रही थी। उसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आये 2 बदमाशों ने प्रेरणा का पर्स छीन लिया और भाग निकले। दोनों बहनों ने बदमाशों का पीछा किया और शोर मचाया। लोगों ने पर्स लूटने की आवाज सुनी तो दोनों बहनों की मदद करते हुए बदमाशों के पीछे लग गये। इंदौर-नागदा बायपास मार्ग पर लोगों ने बदमाशों को घेर लिया। एक बाइक से उतारकर भाग निकला। दूसरा पकड़ा गया, जिसे लोगों ने पहले तो जमकर पीटा और पर्स बरामद किया। जिसमें 4 हजार रुपये नगद और मोबाइल रखा था।

मामले की जानकारी लगते ही डायल हडें्रड मौके पर पहुंची और बदमाश को हिरासत में लिया। बदमाश श्याम शर्मा नागझिरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर का रहने वाला था। पुलिस ने पूछताछ में मौके से भागे साथी की जानकारी जुटाई और एक उसकी तलाश में रवाना की।

वहीं श्याम के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार दोपहर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार भागे बदमाश का नाम सूरज शर्मा है, जिसे शनिवार शाम हिरासत में ले लिया गया। उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वार्ड क्रं. 1 को बनाया गया आत्मनिर्भर

Sat Jan 15 , 2022
वार्ड समिति गठित कर विभिन्न स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का किया गया आयोजन झाबुआ, अग्निपथ। नगर पालिका परिषद झाबुआ द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत सिटीजन इंगेजमेंट के तहत वार्ड क्रमांक्र-1 में आत्मनिर्भर वार्ड की समिति गठित कर विभिन्न स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गई। इस अवसर पर वार्ड समिति की […]
Jhabua Atmanirbhar ward 1

Breaking News