घायल बोला गोली मारी, पुलिस को नहीं मिले सबूत

बुधवार देर रात अस्पताल पहुंचा था युवक

उज्जैन, अग्निपथ। कवेलू कारखाना शराब दुकान के पास गोली चलने पर घायल युवक अस्पताल पहुंचा था और एक युवक पर कट्टे से फायर करना बताया। पुलिस जांच के लिये पहुंची तो गोली चलने का सबूत नहीं मिला। घायल को चोट भी संदिग्ध नजर आ रही थी।

अणु परिसर में रहने वाला मोहित दत्ता (20) देर रात 11 बजे के लगभग जिला अस्पताल पहुंचा था, उसने डॉक्टर को बताया कि गोली मार दी गई है। डॉक्टर ने चैकअप किया तो चोंट संदिग्ध प्रतीत हुई। मामले की जानकारी नीलगंगा पुलिस को दी गई। एसआई जितेन्द्र सोलंकी अस्पताल पहुंचे। पूछताछ में घायल ने बताया कि उसे कवेलू कारखाने के पास तरुण अहिरवार ने गोली मारी है। वह नीलगंगा चौराहा पर रहता है। उससे लेनदेने का विवाद चल रहा है।

पुलिस ने उसके बयान दर्ज किये तो विरोधाभास सामने आने लगा। सीएसपी विनोद कुमार मीणा भी अस्पताल पहुंच गये थे। घायल उन्हें भी ठीक से घटनाक्रम नहीं बता पा रहा था। पुलिस मामले की जांच के लिये कवेलू कारखाना पहुंची तो किसी ने भी गोली चलने की पुष्टि नहीं की। पुलिस को मौके से कोई सबूत नहीं मिला। उसके बाद भी जिस युवक पर आरोप लगाया गया, उसकी तलाश शुरु की गई। युवक घर पर मिला, उसने मोहित से लेनदेन की बात कबूल की, लेकिन गोली मारने से इंकार किया। फिलहाल नीलगंगा पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल से फिर पूछताछ जारी है। संभवत: देर रात तक घटना का सच सामने आ जाएगा।

Next Post

चुनाव आचार संहिता के चलते नेता नगरी की भस्मारती और प्रोटोकाल व्यवस्था बंद

Thu Jun 2 , 2022
बुधवार को मंदिर प्रशासन ने जारी किए आदेश उज्जैन, अग्निपथ। पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर चुनाव आचार संंंहिता लागू हो चुकी है। महाकालेश्वर मंदिर में अब नेताओं की भस्मारती और प्रोटोकाल व्यवस्था पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। बुधवार को इस संबंध में मंदिर कर्मचारियों को आदेश […]
महाकालेश्वर मंदिर

Breaking News