चक्रवाती तूफान यास मचा सकता है तबाही, अमित शाह करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली। मौसम विभाग चक्रवात यास के खतरे को लेकर पहले ही आगह कर चुका है। यह चक्रवाती तूफान बंगाल और ओडिशा में तांडव मचा सकता है। इसका असर झारखंड और बिहार में भी देखे जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि यास बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है जिसमें लगभग 155-165 किमी प्रति घंटे से लेकर185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती है। हालांकि राज्यों ने इस चक्रवाती तूफान से लड़ने के लिए तैयारियां कर ली हैं।बचाव और राहत टीमों को वायुमार्ग से एक स्थान से दूसरे स्थानों पर भेजा जा रहा है और रक्षा विमानों तथा नौसैनिक पोतों को सतर्क रखने को कहा गया है।

यास के बुधवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्वी तटीय इलाकों में दस्तक देने अनुमान है। इससे एक सप्ताह पहले ही पश्चिमी तट आया ‘ताउते’ चक्रवात बर्बादी की दास्तान छोड़ गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि दबाव वाले क्षेत्र के सोमवार तक चक्रवाती तूफान ”यास में बदलने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान का सामना करने के लिए कैसी तैयारियां है इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्यों एवं केंद्र सरकार की एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की और समुद्री गतिविधियों में शामिल लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।


-चक्रवात यास के मद्देनजर ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल की 60 टीमों को बचाव, राहत और बचाव के लिए उपकरणों के साथ राज्य में तैनात किया जा रहा है। एडिशनल एसपी पारादीप ने कहा, “मछुआरों को समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि कोई हताहत न हो।”

– गृह मंत्री अमित शाह आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल के साथ बैठक करेंगे और चक्रवात यास को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर मंडरा रहे चत्रवाती तूफान यास के खतरे को देखते हुए पूर्वी रेलवे ने 24 मई से 29 मई के बीच 25 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस फैसले की जानकारी दी और रद्द की गई ट्रेनों की सूची भी साझा की। बता दें कि रेलवे ने कहा कि यास चक्रवात के चलते यह कदम उठाया गया है।

भारतीय वायुसेना ने चक्रवात ‘यास से उत्पन्न स्थिति से निपटने की तैयारियों के तहत मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों के लिए 11 परिवहन विमान और 25 हेलीकॉप्टर तैयार रखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन : टीकाकरण करने गई तहसीलदार की टीम पर हमला; जान बचाकर भागना पड़ा, एक गंभीर घायल

Mon May 24 , 2021
उज्जैन। सोमवार को जिले के मालीखेड़ी गांव में टीकाकरण करने पहुंची टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। और तहसीलदार समेत टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। उन्हेल के पास मालीखेड़ी में टीम टीकाकरण करने पहुंची थी। यहां पारदी मोहल्ले […]