चलती बस से सिर बाहर निकालते ही पोल से टकराया

मंगलनाथ ब्रिज पर कंडक्टर की दर्दनाक मौत

उज्जैन, अग्निपथ। मंगलनाथ ब्रिज पर चलती बस से नदी में फूल फेंकने के लिये गेट पर लटके कंडक्टर का सिर बिजली के पोल से टकरा गया। मौके पर गिरते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बस जब्त की है। बेगम बस पर कंडक्टरी करने वाला कमलेश पिता रामचंद्र सोनी (24) बुधवार को अपने मामा से मिलने ग्राम रुई गया था।

देर रात उन्हेल से आ रही यादव ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 13 पी 3118 में सवार होकर उज्जैन के लिये चढ़ा और गेट पर खड़ा हो गया। मंगलनाथ ब्रिज से गुजरते समय उसने पैरदान से लटककर क्षिप्रा नदी में फूल विर्सजित करने का खुद को बाहर की तरफ निकाला। बस की र तार तेज थी, उसी बीच बिजली का पोल आ गया और सिर टकराते ही कमलेश जमीन पर आ गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चिमनगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया और बस जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।

मृतक खाचरौद का रहने वाला था, रात में ही परिजन जानकारी लगने पर जिला अस्पताल पहुंच गये थे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर सुबह पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के अनुसार कमलेश किराये का मकान लेकर उज्जैन में रहता था। 8-15 दिन में खाचरौद आता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

100 बिस्तरीय अस्पताल के पीछे 32 परिवार को बेघर करने की तैयारी

Thu Apr 7 , 2022
जिला अस्पताल की बिल्डिंग पहले ही कंडम हो चुकी, परिसर में जगह की नहीं कोई कमी उज्जैन, अग्निपथ। जिला अस्पताल के पीछे स्थित 32 मकान में रह रहे परिवार को मकान तुरंत खाली करने का फरमान सुना दिया गया है। यहां पर 100 बिस्तरीय अस्पताल बनाया जाएगा। ऐसे में आपातकालिन […]
Ujjain District Hospital