चाकूबाजी : ससुर ने शराब पिलाकर दामाद को मारा चाकू

चाकू

दूसरी शादी करने से था नाराज

धार, अग्निपथ। शहर के मोतीबाग चौक स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुए विवाद में एक युवक को दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने चाकू मारकर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया है। जहां युवक के पेट में चाकू के वार से गंभीर चोट आई है।

पुलिस के अनुसार दामाद राकेश अनारसिंह दांगी निवासी गरड़ावद-तिरला पर ससुर दुलेसिंह नंदराम निवासी गरड़ावद-तिरला ने विवाद के बाद चाकू से हमला कर दिया। इससे दामाद राकेश को पेट में गंभीर चोट आई। घटना के तत्काल के बाद घायल राकेश को कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है।

प्रारंभिक पूछताछ में राकेश पुलिस को बताया कि ससुर दुलेसिंह ने ही विवाद के बाद चाकू मारा था। दोनों मोतीबाग चौक स्थित अहाते पर शराब पी रहे थे। इस बीच दोनों में विवाद हुआ और इसके बाद चाकूबाजी हो गई। राकेश ने पुलिस को बताया मेरी पहली शादी गायत्री से हुई थी। जबकि इसके बाद दूसरी शादी की है। इसी बात पर विवाद होने की संभावना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में कोतवाली टीआइ समीर पाटीदार ने बताया घटना में प्रारंभिक दृष्टया सामने आया है कि दोनों के बीच विवाद नशे की हालत में हुआ है। पुलिस ने संदेही ससुर को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ढाबे और दुकानों को निशाना बनाकर नगदी के साथ सीसीटीवी फुटैज की डीवीआर भी ले गए बदमाश

Fri Dec 9 , 2022
धार, अग्निपथ। नौगांव थाना अंतर्गत क्षेत्र में बेखौफ चोर पुलिस को लगातर खुली चुनौती दे रहे है। चोर बंद मकान और दुकान को निशाना बना रहे हैं। चोरो ने पिछले 2 माह में एक दर्जन से अधिक चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया है। बीती रात भी चोरो ने पुराने […]

Breaking News