ढाबे और दुकानों को निशाना बनाकर नगदी के साथ सीसीटीवी फुटैज की डीवीआर भी ले गए बदमाश

धार, अग्निपथ। नौगांव थाना अंतर्गत क्षेत्र में बेखौफ चोर पुलिस को लगातर खुली चुनौती दे रहे है। चोर बंद मकान और दुकान को निशाना बना रहे हैं। चोरो ने पिछले 2 माह में एक दर्जन से अधिक चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया है। बीती रात भी चोरो ने पुराने आरटीओं कार्यालय के पास एक होटल और दो दुकानों को निशाना बनाकर यहां से हजारों की रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए।

इन बदमाशों का तरीका इतना स्मार्ट है कि पुलिस भी इन तक नहीं पहुंच पा रही है। ये चोर वारदात के बाद घर या दुकान में लगा सीसीटीवी फुटैज की डीवीआर भी अपने साथ ले जाते है। क्षेत्र में बढ रही चोरियों की घटनाओं से रहवासियों में डर का महौल है। पूर्व में हुई चोरियों की वारदतों में भी अभी पुलिस खाली हाथ है।

नौगांव के पुराने आरटीओं के समीप बने अर्पित पलसिया के अप्पू दा ढाबा को चोरों ने निशाना बनाकर शटर में लगा ताला तोडा और गल्ले में रखी 4500 रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए, जिसके बाद समीप की सीमेंट दुकान भगवती ट्रेडर्स में धावा बोलकर चोर नगदी चुराकर फरार हो गए। चोरी के साथ चोर दुकानों में सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए जिससे पुलिस को चोरों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करना पड़ रही है।

चैन स्नैचिंग की घटना के आरोपी भी पकड दूर

नौगांव के बंदीछोड मार्ग पर शादी समारोह से लौट रही महिला के गले से झपट्टा मारकर लाखों रुपए का सोने का हार छिनने वाले बदमाश भी पुलिस पकड से दूर है। पुलिस टीम बनाकर जांच करने की बात कर रही है। पूर्व में रामकृष्?ण नगर और भाजी बाजार क्षेत्र में हुइ्र चोरियों की घटनाओं में भी पुलिस खाली हाथ है।

अभी मुझे इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है। थाने पर आवेदन आया है तो दिखवाता हूं। चेन स्नेचिंग के मामले में टीम काम कर रही है। एक-दो दिन में सफलता की उम्मीद है।

-चंद्रभानसिंह चढ़ार, नौगांव थाना प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद के लिए दर- दर भटकता किसान, सरकार के दावे बस कागजी

Fri Dec 9 , 2022
03 धार, अग्निपथ। रबी फसल की पैदावार के लिए किसान सुबह से उठकर शाम तक एक ही परेशानी में दिन गुजार रहे है कि गेंहू व अन्य फसलो के लिए खाद की व्यवस्था कैसे की जाए। वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार जिलेभर में खाद होंने का दावा कर रहे हैं लेकिन […]