चाकू की नोंक पर महिला को लूटने का प्रयास

विरोध करने पर किया वार, हिरासत में आरोपी

उज्जैन, अग्निपथ। बीती रात बदमाश एक मकान में घुसा और महिला को चाकू की नोंक पर लूटने का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो बदमाश ने वार कर दिया। बदमाश को लोगों ने पकडक़र पुलिस के सुपुर्द किया है।

चिमनगंज थाना क्षेत्र के आगररोड पर इंदिरानगर में रहने वाली अलफोंसा पति विजू लेवी (40) रात को घर पर अकेली थी। बच्चे बाहर खेल रहे थे। उसी दौरान दरवाजा खुला देख एक नकाबपोश घर में आ पहुंचा। उसने चाकू निकालकर अलफोंसा से आभूषण उतारने को कहा। बदमाश को देख अलफोंसा ने फुर्ती दिखाई और उसका नकाब खींचने का प्रयास किया, बदमाश हाथ पर चाकू से वार कर भाग निकला।

अलफोंसा का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बदमाश का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि बदमाश पटेलनगर का रहने वाला अभय है। जिससे पूछताछ कर अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। मामले में चाकूबाजी का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निगम चुनाव में वोट का डाटा रखा जाएगा सुरक्षित

Thu Dec 22 , 2022
विधायक की याचिका पर जिला कोर्ट का फैसला उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए हुई जंग चुनाव परिणाम सामने आने के बाद भी अब तक नहीं थमी है। महापौर पद के लिए कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी रहे महेश परमार ने चुनाव परिणामों के विरूद्ध जिला […]
न्यायालय