चार बदमाशों ने युवक पर किया प्राणघातक हमला

पत्नी को छोडऩे आया था घायल, 4 की तलाश

उज्जैन, अग्निपथ। पत्नी को मायके छोडऩे आए युवक पर चार बदमाशों ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ माह पहले युवक और बदमाशों के बीच विवाद हुआ था।

नीमनवासा में रहने वाली युवती ने कुछ माह पहले गुलशन माल निवासी ग्राम बकानिया के साथ हुआ था। बुधवार रात 11 बजे गुलशन पत्नी को छोडऩे आया था, उसी दौरान विधायकनगर में उसे अखिलेश और उसके तीन साथियों ने रोक लिया। चारों से चाकू से गुलशन पर चार से पांच वार किये और भाग निकले।

गंभीर रुप से घायल हुए पति को देख पत्नी ने परिवार के लोगों को बुलाया और उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां आईसीयू में भर्ती किया गया है। चाकूबाजी की जानकारी लगने पर पंवासा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले में प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया गया है।

मामले की जांच शुरु करने पर सामने आया कि घायल की पत्नी का पूर्व में पति पर हमला करने वाले अखिलेश के साथ प्रेम प्रसंग था, दोनों ने विवाह भी किया था, लेकिन युवती ने उसे छोड़ दिया था। 2 माह पहले युवती ने गुलशन से प्रेम विवाह कर लिया था।

इसी बात पर पूर्व में हमला करने वाले और घायल के बीच विवाद हुआ था। रात में पुराने विवाद को लेकर ही चाकूबाजी हुई है। मामले में टीआई गजेन्द्र पचोरिया का कहना था आरोपी नरवर क्षेत्र का रहने वाला है, जिसकी तलाश की जा रही है। उसकी गिर तारी के बाद ही हमले में शामिल तीन अन्यों की जानकारी सामने आ पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक क्लिक में मिलेगी देश-विदेश के श्रद्धालुओं को पूरी जानकारी

Thu Sep 29 , 2022
जानकारी के अभाव में अभी भटकते रहते हैं श्रद्धालु, कार्तिक मंडपम में लगेगी बड़ी एलईडी उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर में आगामी अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में पीएम के आगमन से पूर्व व्यवस्थाएं चाकचौबंद होने लगी हैं। हाल ही में नंदीहाल में एक बड़ी एलईडी पुरानी को हटाकर लगाई गई […]
महाशिवरात्रि पर महाकाल