चिंतामन बायपास पर बाइक सवार को बस ने कुचला, मौत

bike accident chintaman road

उज्जैन, अग्निपथ। मोहनपुरा से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे ग्रामीण को मंगलवार सुबह चिंतामण बायपास पर यात्री बस ने कुचल दिया। ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मोबाइल से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई थी।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि सुबह 11 बजे के लगभग बाइक क्रमांक एमपी 13 ईवाय 8254 पर सवार नरेन्द्र ठाकुर (55) निवासी करोहन बडऩगर मार्ग से अपने घर लौट रहा था। चिंतामण बायपास शराब दुकान के पास से गुजरते समय सामने से तेज रफ्तार में आ रही वीडियो कोच यात्री बस क्रमांक यूपी 78 सीटी 4499 ने उसे कुचल दिया।

दुर्घटना की जानकरी लगते ही चिंतामण पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बाइक सवार की मौत हो चुकी थी। जिसकी पहचान के पास मिले मोबाइल के आधार पर की गई। परिजनों के आने पर पता चला कि वह कृषि संबंधी लेनदेन के चलते घर से गया था और वापस लौट रहा था।

उपनिरीक्षक एसआर चौहान ने घटनास्थल से बस को जब्त कर चिंतामण थाने पर खड़ा कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा। बताया जा रहा था कि बस उत्तरप्रदेश के बांदा से अहमदाबाद जा रही थी। जिसमें यात्रा कर रहे यात्रियों को दूसरे वाहनों से रवाना किया गया है। चालक की तलाश जारी है।

तेज बारिश में टकराई बाइक

तेज बारिश के बीच शाम 6 बजे चिंतामण थाना क्षेत्र की महाकाल गौशाला के सामने 2 बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हुए है। टीआई प्रवीण पाठक के अनुसार दोनों को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों बेहोशी की हालत में थे, जिसके चलते नाम पते सामने नहीं आ पाये थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल परिसर खुदाई में निकल रहे मंदिर के अवशेष

Tue Jun 22 , 2021
आर्कोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के टीम सदस्य की निगरानी में हो रही खुदाई उज्जैन, अग्निपथ। विगत दिनों श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान पुरातनकाल के मंदिर के अवशेष प्राप्त होने के बाद अब पुरातत्व विभाग की राज्य स्तरीय टीम के एक सदस्य की निगरानी में खुदाई के कार्य […]