चैकिंग : होटल में मिला प्रेमी जोड़ा, संचालक पर केस दर्ज

Ujjain police Hotel checking

उज्जैन, अग्निपथ। होटल-लॉज और धर्मशालाओं को लेकर चलाये जा रहे चैकिंग अभियान में शुक्रवार को गेस्ट हाऊस में प्रेमी जोड़ा मिला। जिसे संचालक ने बिना दस्तावेजों के रूम उपलब्ध कराया था। मामले में संचालक पर केस दर्ज किया गया है।
होटल की छत से नाबालिग के छलांग लगाकर आत्महत्या करने के बाद से पुलिस लगातार होटल-लॉज और धर्मशालाओं की जांच के लिये अभियान चला रही है। शुक्रवार दोपहर को सीएसपी पल्लवी शुक्ला अचानक महाकाल क्षेत्र में होटलों की जांच के लिये पहुंची। लोहे का पुल क्षेत्र में बने दयाल गेस्ट हाऊस की जांच की गई तो वहां से प्रेमी जोड़ा पकड़ा गया। गेस्ट हाऊस संचालक ने बिना आईडी उन्हें रूम उपलब्ध करा रखा था।

युवक गुजरात का रहने वाला था और युवती उत्तर प्रदेश की। दोनों का कहना था कि प्रेम करते हैं और शादी करने वाले हैं। सीएसपी ने परिजनों से चर्चा कर उन्हें छोड़ दिया। वहीं होटल संचालक पर जिलाधीश के आदेश का उल्लंघन करने की धारा में महाकाल थाने पर केस दर्ज कराया।

पुलिस की टीम क्षेत्र की शंकर होटल पहुंची, जहां संचालक और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। सीएसपी ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। होटल शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष की थी। वहां सीएसपी को जांच में कोई अनियमितता नहीं मिली। करीब 2 घंटे चले चैकिंग अभियान में दर्जनों होटलों की जांच की गई है।

8 महिलाओं को भेजा जेल

होटलों में चैकिंग अभियान के साथ महाकाल मंदिर के आसपास संदिग्धों की जांच पड़ताल की गई। इस दौरान पारदी और बंजारा समाज की 8 संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा गया। जिनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। टीआई मुनेन्द्र गौतम के अनुसार मंदिर के आसपास महिला और बच्चे मांगने खाने के साथ पूजन सामग्री बेचने के बहाने श्रद्धालुओं के साथ वारदात को अंजाम देते हैं। पूर्व में नाबालिगों के साथ महिलाओं को पकड़ा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रा को ब्लेड मारकर धमकाया तो उसने घर से निकलना छोड़ दिया, 14 दिन बाद केस दर्ज

Fri Oct 8 , 2021
छह माह से पीछा कर रहे थे दोनों मनचले, दुष्कर्म करने की दी थी धमकी उज्जैन,अग्निपथ। नानाखेड़ा क्षेत्र की एक छात्रा ने शुक्रवार को दो मनचलों के खिलाफ महिला थाने में छेड़छाड़ करने, ब्लेड मारने और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि युवक छह माह से […]

Breaking News