छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री से 40 हजार की ठगी, एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर लगाई चपत

दर्शन के लिए आई थी, महाकाल थाने की पुलिस ने की मदद

उज्जैन,अग्निपथ। छत्तीसगढ़ की एक भाजपा नेत्री साइबर ठगी का शिकार हो गई। अज्ञात बदमाश ने उनके एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से 40 हजार रुपए उड़ा दिए। दर्शन के लिए आई पीडि़ता ने शुक्रवार सुबह घटना का पता चलते ही महाकाल पुलिस से गुहार लगाई।

छतीसगढ़ स्थित बिलासपुर के कोटा निवासी बीजेपी नेत्री गायत्री साहू (28) अपनी बहन के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए आयी और मंदिर के सामने ही होटल में रूकी थी। 8 सितंबर को उन्हें आईसीआईसीआई बैंक से दो बार उनके खाते से रुपए विड्रा के मैसेज आए। उन्होंने ध्यान नहीं दिया और 9 सितंबर को शहर के मंदिरों के दर्शन करने चली गई। इसी दौरान उनके खाते से फिर सात बार में 5-5 हजार रुपए निकल गए।

दो दिन में खाते से 40 हजार गायब होने से सकते में आई साहू थाने पहुंची और एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल को भी घटना से अवगत कराया। नतीजतन टीआई मुनेंद्र गौतम ने एसबीआई मैनेजर से चर्चा कर उनके खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। टीआई गौतम ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने मंदसौर में एटीएम का क्लोन बनाकर ठगी की है। बैंक ने महिला को राशि लौटाने का भरोसा दिलाया है। मामले में अब वह छत्तीसगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्घाटन में अटकी फतेहाबाद की ट्रेन

Fri Sep 10 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन से फतेहाबाद का रेलवे ट्रेक दोबारा से शुरू हुए लगभग दो महीने बीत चुके है। इस रूट पर यात्री गाडिय़ों के संचालन की अनुमति जारी हो चुकी है लेकिन एक भी यात्री गाड़ी शुरू नहीं की जा सकी है। खुद रेलवे से जुड़े सूत्र ही बताते है […]