24 घंटे में वापस खाते में आये 1.96 लाख

उज्जैन, अग्निपथ। इंजीनियर पुत्र के खाते से आधी रात को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर निकाले गये 1.96 लाख रुपये 24 घंटे में वापस आ गये। बैंक अधिकारियों ने ट्रांजेक्शन रोक निकाली गई राशि वापस खाते में जमा कराई है।

गऊघाट शीतल परिसर में रहने वाले पीएचई इंजीनियर के पुत्र यश गायकवाड़ के खाते से 2 दिन पहले रात 3 बजे से 5 बजे के बीच शातिर बदमाश ने 11 ट्रांजेक्शन कर 1 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिये थे। यश ने एचडीएफसी बैंक अधिकारियों के साथ मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई थी।

बैंक अधिकारियों ने शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया और राशि निकालने से पहले ट्रांजेक्शन पर रोक लगाते हुए 24 घंटे में रुपये वापस यश के खाते में जमा करा दिये। गौरतलब हो कि यश ने शिकायत में बताया था कि उसका डेबिट कार्ड हैंक किया गया है।

उसके बाद संभावना जताई गई थी शातिर बदमाश ने ऑनलाइन खरीदी की है, लेकिन ट्रांजेक्शन के बाद राशि खाते में जमा होना सामने आया था, जिसकी जांच अब पुलिस द्वारा की जाएगी।

20 माह पहले चोरी गया मोबाइल हरियाणा में मिला खरीददार रिमांड पर

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर गेट से करीब 20 माह पहले चोरी मोबाइल हरियाणा में युवक से मिला है। महाकाल पुलिस ने उसे चोर को तलाशने के लिए रविवार को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
शिकारी गली निवासी कासिम नागौरी का करीब 15 हजार रुपए कीमत का मोबाईल 12 फरवरी 2020 को इंदौर गेट से चोरी हो गया था।

मोबाइल तलाशने के लिए पुलिस ने ईएमआई नंबर सर्विलेंस पर डाल रखा था। हाल ही में मोबाइल में हरियाणा स्थित मानेसर निवासी बीटेक के छात्र अंशुल वर्मा उर्फ अंशु के सिम डाली तो ट्रेक होते ही टीआई मुनेंद्र गौतम ने टीम भेज कर उसे गिरफ्त में ले लिया।

यहां लाकर पूछताछ करने पर अंशु ने बताया कि मोबाईल उसने नहीं चुराया। बल्कि किसी से खरीदा था। पता चलने पर एएसआई संतोष राव ने चोर को तलाशने के लिए उसे सोमवार तक के लिए रिमांड पर ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इधर कोरोना की रफ्तार तेज, उधर 1500 के रसीदधारियों की भीड़

Sun Dec 26 , 2021
बिना एंट्री धड़ाधड़ कटते रहे 100 रु. प्रोटोकाल टिकट उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में नववर्ष के आगमन को लेकर भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन को पहुंचे। लेकिन कोरोना संक्रमण के इस दौर में […]

Breaking News