छत के रास्ते बदमाशों ने मकान में बोला धावा

Tala toda

स्कूल में ताला तोडक़र की चोरी

उज्जैन, अग्निपथ। दिन-रात वारदात कर रहे चोरों ने सोमवार-मंगलवार रात फिर चिमनगंज क्षेत्र में धावा बोला। एक मकान में छत के रास्ते अंदर घुसकर वारदात की। वहीं स्कूल का ताला तोडक़र हजारों का सामान चुरा लिया।

गश्त पर निकले चोरों ने सबसे पहले प्रेमनगर में रहने वाले जितेन्द्र पिता रामलाल चौहान के मकान पर धावा बोला। चोर मकान की छत पर बने टावर से अंदर पहुंचे और अलमारी का लॉक तोडक़र उसमें रखे चांदी के आभूषण चोरी कर लिये। अलमारी में बच्चों की गुल्ल रखी थी, जिसे तोडक़र उसमें से भी पैसे निकाल लिये।

बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली और भागने से पहले वहां रखी चार सोयाबीन की बोरियां भी छत के रास्ते नीचे फेंकने के बाद उठाकर ले गये। वारदात के समय जितेन्द्र परिवार के साथ अपने पैतृक गांव कायथा गया हुआ था। सुबह लौटने पर उसे चोरी का पता चला तो उसने चिमनगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखना शुरु किये है।

दूसरी वारदात प्रीति नगर में

चोरों ने दूसरी वारदात प्रीतिनगर दारु गोदाम के पास बने यूचर जिनियस स्कूल में की। ताला तोडक़र चोरों ने वहां से पंखे, कम्प्यूटर, टेबल-कुर्सी और इलेक्ट्रिक सामान चोरी कर लिया। सुबह स्कूल संचालक आसिफ खान पहुंचा तो ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है।

चिमनगंज क्षेत्र में लगातार चोरी

चिमनगंज थाना क्षेत्र की कालोनियों में लगातार चोरी होना सामने आ रहा है। सबसे अधिक वारदात एमआर-5 मार्ग और कानीपुरा रोड पर बनी कालोनियों होना सामने आ रहा है। कुछ वारदातों के बाद बदमाशों कैमरे में कैद भी हुए हैं। लेकिन पुलिस फुटेज के आधार पर अब तक पहचान नहीं कर पाई है। चिमनगंज क्षेत्र ही नहीं चोरों की गैंग पूरे शहर में वारदातों को अंजाम दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निगम उपायुक्त सुबोध जैन का डिमोशन, राजस्व निरीक्षक बनाया

Tue May 24 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम में प्रभारी उपायुक्त सुबोध जैन का डिमोशन कर दिया गया है। उन्हें उनके मूल पद राजस्व निरीक्षक के पद पर जोन क्रमांक 6 में पदस्थ किया गया है। आयुक्त अंशुल गुप्ता द्वारा की गई इस कार्यवाही को सोमवार सुबह ग्रांड होटल परिसर में हुए घटनाक्रम से […]