छुट्टियां लगते ही महाकाल मंदिर मेें बढ़ी दर्शनार्थियों की भीड़

सुबह ही फुल हो गया गर्भगृह का स्लॉट, आम भक्तों को दूर से मिले दर्शन

उज्जैन, अग्निपथ। तीन दिन के वीकेंड का असर शुक्रवार को महाकाल मंदिर में दिखने लगा है। शुक्रवार सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ मंदिर में बढ़ गई।

शुक्रवार, शनिवार और रविवार अवकाश है। इस कारण बाहर से आने वाले दर्शनार्थी उज्जैन काफी संख्या में पहुंच गये। सुबह से ही मंदिर प्रांगण फुल हो गया था। इसके अलावा पंचकोशी यात्रियों की भीड़ भी मंदिर में पहुंच गई थी।

शुक्रवार सुबह हालत यह थी कि सुबह करीब 11 बजे के पहले ही गर्भगृह दर्शन की जलाभिषेक वाली 750 रुपए वाली रसीद का स्लॉट फुल हो गया था। यहां पर रोज करीब 700 लोगों को सुबह और 200 लोगों को शाम के समय में गर्भगृह में दर्शन की रसीद दी जाती है। शुक्रवार सुबह इतनी संख्या में जलाभिषेक के दशनार्थी आ गये कि दोपहर करीब दो बजे तक उन्हीं लोगों के दर्शन हुए। बाद में शीघ्रदर्शन वाले दर्शनार्थियों के साथ सभी को नंदी हाल से दर्शन कराये गये।

दिनभर बाहर से हुए दर्शन

अत्यधिक भीड़ के कारण शुक्रवार दोपहर को गर्भगृह में आम दर्शनार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। आम दर्शनार्थियों को बेरिकेड्स से दर्शन कराये गये।

Next Post

श्री मंछामन गणेश नगर विकास समिति की अनूठी पहल

Fri Apr 14 , 2023
वेस्ट से बेस्ट बना पशु पक्षियों के जीवन का आधार उज्जैन, अग्निपथ। श्री मंछामन गणेश नगर विकास समिति अध्यक्ष बीएल नामदेव के प्रयासों से क्षेत्र के रहवासियों द्वारा कबाड़ से जुगाड़ एवं वेस्ट से बेस्ट बनाकर पशु पक्षियों के दाना पानी की अनूठी पहल की है। इस हृदय स्पर्शी कार्य […]