जगन्नाथ रथयात्रा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 संदिग्ध गिरफ्तार, चाकू भी बरामद

उज्जैन। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भारी भीड़ के बीच असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए पुलिस ने कुल 24 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

जेबकतरों और बदमाशों के मंसूबों पर फिरा पानी रथयात्रा मार्ग पर उप पुलिस अधीक्षक कमल निगवाल और नागझिरी थाना पुलिस की टीम लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने सात ऐसे लोगों को दबोचा, जिनकी गतिविधियां बेहद संदिग्ध लग रही थीं।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ये लोग भीड़ का फायदा उठाकर जेब काटने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए इन्हें पकड़कर संबंधित थाने भेज दिया।

चेकिंग के दौरान एक बदमाश से मिला धारदार चाकू माधव नगर सीएसपी दीपिका शिंदे के नेतृत्व में भी पुलिस टीम ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। ड्यूटी के दौरान एक संदिग्ध की जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ।

इस बदमाश को भी बिना देर किए पुलिस बल के साथ वैधानिक कार्रवाई के लिए थाने भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड बारीकी से खंगाल रही है।

सतर्कता के लिए पुलिस टीमों को 20 हजार का इनाम इस पूरे अभियान में सीएसपी श्वेता गुप्ता, डीएसपी विवेक कनोडिया, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार और गजेंद्र पचोरिया की टीमों ने मिलकर कुल 24 लोगों को पकड़ा है। इन सभी से थानों में सघन पूछताछ जारी है।

रथयात्रा में उत्कृष्ट ड्यूटी और तत्परता दिखाने पर पुलिस अधीक्षक ने टीमों को पुरस्कृत करने का ऐलान किया है। डीएसपी कमल निगवाल और सीएसपी दीपिका शिंदे की टीमों को दस-दस हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

Next Post

महाकाल सवारी मार्ग का चौड़ीकरण अंतिम चरण में, निगमायुक्त ने परखी गुणवत्ता

Sat Jul 18 , 2026
उज्जैन। सत्यनारायण मंदिर से छत्री चौक तक चल रहा सड़क चौड़ीकरण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। सिंहस्थ और शाही पेशवाई के […]

Breaking News