जनपद के बागी शांतिलाल मावी को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता

सुसनेर नगर परिषद उप चुनाव

जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने पत्र जारी कर मावी को पार्टी से किया निष्कासित

झाबुआ, अग्निपथ। विगत 27 जुलाई को जिला मुख्यालय पर स्थानीय बसंत कॉलोनी मेंं जनपद पंचायत कार्यालय झाबुआ में हुए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन में कांग्रेस समर्थित वार्ड क्र. 2 के जनपद सदस्य शांतिलाल मावी द्वारा पार्टी विरोधी कार्य करने पर उन्हें तत्काल ही कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने पत्र जारी कर शांतिलाल मावी को कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया है।

जानकरी देते हुए कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने बताया कि शांतिलाल मावी वार्ड क्र. 2 से कांग्रेस समर्थित उम्मीद्वार के रूप में चुनाव लडक़र जनपद सदस्य बने थे। 27 जुलाई को जनपद पंचायत झाबुआ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उन्होंने कांग्रेस समर्थित उम्मीद्वार शीला रेमसिंह भूरिया के विपक्ष में जाकर मतदान किया। बाद उपाध्यक्ष के लिए भी पार्टी से बागी होकर निर्दलीय उम्मीद्वार के रूप में फार्म भरकर कांग्रेस उम्मीद्वार को हराने के प्रयास किए गए। विपक्षी पार्टी को सर्पोट किया गया।

पार्टी के निर्देशों का किया खुला उल्लंघन

संभागीय प्रवक्ता श्री फिटवेल ने आगे बतायसा कि यह पार्टी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के उल्लंघन की श्रेणी में आने तथा कांग्रेस पार्टी के संविधान और निर्देशों के विपिरित होकर घोर अनुशासनात्मक की श्रेणी में आने से उन्हें जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही तत्काल जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने पत्र जारी कर पार्टी से निलंबित कर दिया है। जिसकी सूचना मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ एवं पार्टी की ओर से पंचायत निर्वाचन जिला झाबुआ के लिए अधिकृत पर्यवेक्षक हमीद काजी को भी पत्र की प्रतिलिपि के माध्यम से दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आधार कार्ड बनाने के नाम पर नगर में चल रहा गोरख धंधा

Sat Jul 30 , 2022
ग्रामीण आदिवासी सहित नागरिक हो रहे परेशान झाबुआ, अग्निपथ। झाबुआ मे चल रहे आधार पंजीकरण के नाम पर गरीबों की जेब मे डाला जा रहा है डाका वही दलालों के माध्यम से आधार पंजीकरण को लेकर जमकर लूट-घसोट की जा रही है। किस तरह आधार बनवाने आए लोगो के आधार […]