जनहित के हर मुद्दे पर फेल है मोदी सरकार – मेहरोत्रा

प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए

उज्जैन। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता आम लोगों के बीच जाकर मोदी सरकार की विफलताओं को बताएं। ताकि लोगों को सच्चाई का पता चल सके और भ्रम को दूर किया जा सके।

उक्त बात मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव ओनीका मेहरोत्रा दिल्ली ने उज्जैन में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। वे यहां बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आई थी। उक्त जानकारी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पूर्व पार्षद माया राजेश त्रिवेदी ने दी। इस दौरान माया राजेश त्रिवेदी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वाति सिंह, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू जाटवा, ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुजीब सुपारी वाला, गीता यादव सिराज आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री का निर्देश हर महीने बूथ अध्यक्षों की बैठक होगी

Fri Aug 6 , 2021
शोक और राजनीतिक प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए उज्जैन। भाजपा में मंडल पदाधिकारियों, वार्ड संयोजकों व बूथ अध्यक्षों की हर माह बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। कई मंडलों में इस नियम का पालन नहीं किया रहा था। इसकी जानकारी सामने आने के बाद संभागीय संगठन मंत्री […]