भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री का निर्देश हर महीने बूथ अध्यक्षों की बैठक होगी

शोक और राजनीतिक प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए

उज्जैन। भाजपा में मंडल पदाधिकारियों, वार्ड संयोजकों व बूथ अध्यक्षों की हर माह बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। कई मंडलों में इस नियम का पालन नहीं किया रहा था। इसकी जानकारी सामने आने के बाद संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लटोरिया ने भाजपा दक्षिण विधानसभा के केशवनगर मंडल, महराजवाड़ा मंडल, माधव नगर मंडल, दीनदयाल मंडल की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए दिए।

उन्होंने कहा, भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। देश के अन्य राजनीतिक दल परिवार आधारित। भाजपा में व्यक्ति विशेष का नहीं अपितु व्यक्तित्व विकास होता है। हमारी पार्टी में संगठन ही सर्वोपरि है और हमारा दल कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की पूंजी हैं। वर्षों पूर्व हमारे वरिष्ठजनों ने जो पौधरोपण किया वह संगठन रूपी पौधा आज कार्यकर्ताओं की मेहनत से वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है और देश ही नहीं कार्यकर्ता आधारित यह दल विश्व का सबसे बड़ा दल बन चुका है।

उन्होंने कहा कि हम सब को बूथ की रचना को मजबूत करना है । मंडल पदाधिकारियों, वार्ड संयोजकों व बूथ अध्यक्षों की प्रतिमाह बैठक अनिवार्य रूप से होनी चाहिए । सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए और उन योजनाओं का लाभ कैसे आमजन को मिले इसकी चिंता करनी चाहिये ।

बैठक में शहर अध्यक्ष विवेक जोशी, मंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। मंडलों की कार्यसमिति के सत्रों में शोक प्रस्ताव, राजनीतिक प्रस्ताव, विकास प्रस्ताव, कोविड19 के दौरान के दौरान भाजपा संगठन व सरकार के कार्य सहित अन्य विषयों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला व कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित किया । इस अवसर पर प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालुहेड़ा, पूर्व महापौर मीना जोनवाल, कार्यक्रम प्रभारी संजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, राजकुमार बंशीवाल, पर्वतसिंह जाट, परेश कुलकर्णी सहित मण्डलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नलखेड़ा: भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, घरों में भरा पानी

Fri Aug 6 , 2021
नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर में 5 दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। यहां के दो मोहल्लों में बारिश का पानी घरों में घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मां बगलामुखी मार्ग पर स्थित नाले की पुलिया पर पानी आने से […]