जब्त टेंकर में रसायनिक तत्व होने की पुष्टि, बिरलाग्राम पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

नागदा जं.। बिरलाग्राम पुलिस ने 7 जुलाई को ट्रांसपोर्ट नगर आनंद टेंकर के ऑफिस के पास रोड साइड पर अंधेरे में खडे टेंकर क्रमांक एमपी33 एच 0827 को वेस्ट स्पेंट एसिड होने की शंका में थाने में खड़ा किए जाने तथा सेंपलिंग कार्रवाई को अंजाम दिए जाने के बाद प्राप्त रिपोर्ट में तरल पदार्थ एसीड वेस्ट होने की पुष्टि प्रदूषण बोर्ड द्वारा किए जाने के बाद टेंकर के स्वामी के विरुद्ध भादवि की धारा 285 व विष अधिनियम 1919 की धारा 6 का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है तथा आगामी विवेचना की जा रही है।

क्या है मामला

थाना प्रभारी बिरलाग्राम हेमन्तसिंह जादौन ने बताया कि 7 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि नागदा ट्रांसपोर्ट नगर में आनंद टेंकर के ऑफिस के पास रोड साइड में अंधेरे में टेंकर क्रमांक एमपी 33-एच-0827 खड़ा है, इसमें वेस्ट स्पेंट एसिड है। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई कर मुखबिर सूचना पर मौके की कार्रवाई के बाद टेंकर में मिले थोड़े तरल पदार्थ का सेम्पल लेने हेतु पत्र प्रभारी अधिकारी उप क्षेत्रीय कार्यालय मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नागदा को दिया गया। जिस पर उनके द्वारा सेम्पल लिया गया।

18 जुलाई को सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त होने पर तरल पदार्थ स्पीड वेस्ट पाया गया है। जिस पर टेंकर के स्वामी के विरुद्ध धारा 285 भादवि व विष अधिनियम 1919 की धारा 6 का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर आगामी विवेचना की जा रही है।

एसिड बहाऐ जाने की घटनाएं हो गई है आम

इंगोरिया रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, एप्रोच रोड आदि ऐसे स्थान हैं जहां एसिड से भरे टेंकरों को कथित एसिड माफियाओं द्वारा खड़ा रखा जाता है। इन खतरनाक रसायनों से भरे टेंकर किसी भी दिन गंभीर दुर्घटना का कारण बनेंगे। बिरलाग्राम पुलिस द्वारा ऐसे ही एक टेंकर को जब्त किया था। जिसमें खतरनाक रसायन भरा हुआ था।

इंगोरिया रोड बायपास फंटे पर आलीशान कार्यालय के सामने स्थित निजी भूमि पर भी एक बड़ा रैकेट एसिड को बहाए जाने का चल रहा है जिसकी जांच भी प्रशासन को करना चाहिए। विद्यानगर और इंदू कॉलोनी क्षेत्र को एसिड टेंकर माफियाओं ने हॉट स्पॉट बना दिया है। जहां एसिड से भरे टेंकर तक अन्य ट्रकों के साथ खड़े कर दिए जाते हैं। जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जासूसी विवाद पर संसद में विपक्ष का हंगामा, शशि थरूर बोले- गंभीर मुद्दा, सरकार जवाब दे

Tue Jul 20 , 2021
नई दिल्ली । संसद के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। मानसूत्र सत्र के दूसरे दिन भी पेगागस जासूसी के मुद्दे पर जमकर हंगामा होने के आसार नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां सरकार मानसून सत्र के दौरान कई विधेयकों को पारित कराना चाहती हैं, […]
Loksabha 20072021

Breaking News