लूटे रुपए में से नाबालिग ने किए थे 1.40 लाख गायब, दो रिमांड पर

उज्जैन,अग्निपथ। सेल्समेल से लूट करने में एक नाबालिग भी शामिल था। नानाखेड़ा पुलिस ने उसे रविवार को बाल संप्रेक्षण गृह भेजकर दो को रिमांड पर ले लिया। वहीं वारदात के सरगना को साथी सहित जेल भेज दिया। खास बात यह है कि लूटी राशि की कम बरामदगी को लेकर उलझी पहली को पुलिस ने सुलझा ली
बीडी सेल्समेन महेश सिंदल से हुई 3.50 लाख लूट का खुलासा तो हो गया था, लेकिन आरोपियों द्वारा 2.10 लाख बंटने के कबूलनामे से शेष राशि का पता नहीं चलने से पुलिस उलझी हुई थी।

मामले में शनिवार को पकड़ाए बाल आरोपी, रवि व देवेंद्र से पूछताछ में पता चला कि वारदात के बाद उन्होंने बाल आरोपी ने हिस्से में मिले 35 हजार रुपए में से 13 हजार का मोबाइल खरीद लिया था। वहीं रवि व देवेंद्र ने जूते खरीद लिए थे। पुलिस ने तीनों से सामान सहित 80 हजार का माल बरामद कर रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया। यहां से बाल आरोपी को बाल संरक्षण गृह भेज दिया। रवि व गोविंद को दो दिन के रिमांड पर ले लिया। मामले पहले पकड़ाए रवि व कुनाल मालवीय को रिमांड खत्म होने पर जेल भेज दिया। पुलिस को अब एक अन्य फरार आरोपी चंपू की तलाश है।

लूट की राशि से ऐश

सर्वविदित है 15 सितंबर को 30 नंबर बीड़ी के वाहन चालक अरूण की आंख में मिर्ची झोंककर व सेल्समेन महेश सिंदल को चाकू मारकर 3.50 लाख लूटे गए थे। वारदात में शामिल छह आरोपियों ने 35-35 हजार रुपए बांट लिए थे। 2.10 लाख बांटने का पता चलने के बाद पुलिस शेष 1.40 लाख का पता लगा रही थी। शनिवार को पकड़ाए बाल आरोपी, रोहित व देवेंद्र ने यह भी कबूला कि लूट के बाद वह राजस्थान भाग गए थे। वहां होटल में रहने,खाने-पीने और ारीददारी में करीब 35 हजार खर्च कर दिए। याद रहे आरोपी रवि व कुनाल ने भी 10 हजार के कपड़े खरीद लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिप्रा तटों पर पहरे के बीच लोगों ने चोरी छिपे किया विसर्जन, मुख्य घाटों पर नगरनिगम के वाहनों में रखवाई प्रतिमा

Sun Sep 19 , 2021
गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई उज्जैन, अग्निपथ। जिला प्रशासन द्वारा शिप्रा के घाटों पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर लगाई गई रोक के बावजूद कई जगहों पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। हालांकि शिप्रा के मुख्य घाटों को छोडक़र लोग चोरी छिपे प्रतिमाओं का विसर्जन करते नजर आए। लोगों ने […]
Ganesh visarjan 2021 ujjain