जमीन पर कब्जा करने गया स्टेनो नौकरी से हाथ धो बैठा

निलंबित, suspend, निलंबन

आईजी कार्यालय में था पदस्थ, ग्रमीण से की थी मारपीट

उज्जैन, अग्निपथ। शासकीय जमीन पर कब्जा करने और ग्रामीण के साथ मारपीट करने के मामले में गुरुवार को आईजी कार्यालय में पदस्थ स्टेनों को निलंबित कर दिया गया, वहीं विभागीय जांच शुुरू की गई है।

घट्टिया तहसील के ग्राम ढाबालाधुता में रहने वाले कृषक कालूराम प्रजापत एसपी कार्यालय पहुंचा था। उसने अपने साथ 8 नव बर को आईजी कार्यालय में पदस्थ स्टेनों अनिल राठौर द्वारा 2 बीघा जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने की शिकायत करते हुए आवेदन दिया। कृषक ने बताया कि वह शासकीय जमीन पर 10 वर्षो से खेती किसानी का काम कर रहा है।

गांव में 200 से ज्यादा किसान शासकीय जमीन पर खेती करते है। अनिल ठाकुर दीपावली के बाद से उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। 2 दिन पहले वह कुछ लोगों के साथ आया था। उसने जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया और डराने-धमकाने लगा। उसने जमीन से कब्जा नहीं छोडऩे की बात पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत सामने आने पर आईजी ने कार्यालय में पदस्थ स्टेनों को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश जारी किये। कृषक का कहना था कि वह मानता है कि शासकीय जमीन पर खेती कर रहा है। गांव में अगर सभी की जमीन मुक्त कराई जाती है तो वह भी जमीन छोडऩे को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन दक्षिण में उच्च शिक्षा मंत्री को झटका

Thu Nov 10 , 2022
जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के खिलाफ लगी याचिका हाईकोर्ट से खारिज उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के बाद कोर्ट पहुंचे विवाद का निराकरण हो गया है। हाइकोर्ट ने भाजपा के निर्वाचित सदस्यों की तरफ से लगाई गई याचिका खारिज कर दी है। उज्जैन जनपद […]
डॉ. यादव

Breaking News