जातिवाद और मतभेद भूलाकर एक मंच पर आना होगा -महंत

Jhabua milan samaroh 06112021

झाबुआ। राष्ट्र चेतना और हिन्दू एकीकरण से ओत-प्रोत दीपावली पर्व के अगले दिन नववर्ष एवं गौ-वर्धन पूजा के अवसर पर सामाजिक महासंघ जिला झाबुआ द्वारा स्थानीय लक्ष्मीनगर स्थित अंबा पैलेस के मैदान पर दीपावली महा-मिलन समारोह एवं भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने वाले स्वच्छता मित्रों का सम्मान और सम्मेलन के अंत में बाडक़ुआ के करीब 300 ग्रामीणों को नि:षुल्क कपड़ों और कंबलों का वितरण किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर उपस्थित थे। विषेष अतिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया तथा भील जनजाति सेवा संघ के अध्यक्ष अजय डामोर मौजूद रहे। महा-समारोह की अध्यक्षता सामाजिक महासंघ की ओर से वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. केके त्रिवेदी एवं वरिष्ठ अभिभाषक दिनेष सक्सेना की। समारोह में पद्मश्री षिवगंगा प्रमुख महेष शमा्र्र, पिपलखुंटा के महंत दयारामदासजी महाराज तथा विष्व हिन्दू परिषद् के जिला प्रमुख कमलसिंह महाराज का विषेष सानिध्य प्राप्त हुआ। महा-समारोह की विषेषता में देष के सुप्रसिद्ध भजन गायक पं. अनिरूद्धजी मुरारी एवं उनकी टीम की समुधर भजन संध्या के साथ संतो का विशेष अभिनंदन किया गया।

भगवान श्री राम के गगनभेदी जयघोष लगाए गए

महा-समारोह का आगाज करते हुए दीपवाली एवं नववर्ष के उपलक्ष में प्रभु श्री राम की महाआरती करने का लाभ अतिथियों के साथ सामाजिक महासंघ के समस्त पदाधिकारी-सदस्यों ने लिया। बाद भारत माता, वंदे मातरम् के साथ भगवान श्री राम के गगनभेदी नारे लगाए गए। पदम् श्री महेष शर्मा एवं महंत दयारामदासजी के सानिध्य में श्री राम स्तुति एवं धुन के साथ समुधर महाआरती संपन्न हुई। महाआरती 101 थालियां में दीपक सजाकर की गई। जिसका सभी ने लाभ लिया।

जनजाति समाज के संतों का हुआ अभिनंदन

महराज समारोह के मध्य जिले के जनजाति एवं वाल्मिकी समाज के संतों में आदिवासी समाज सुधारक स्व. खुमसिंह महाराज के सुपुत्र कमलसिंह महाराज के नेतृत्व में विहिप धर्मप्रसार जिला उपाध्यक्ष जोगाभाई 7सिंगाड़, जिला मंत्री राजूभाई निनामा, सकरिया महाराज, अनसिंह महाराज, बदिया महाराज, नानसिंह सिंगाड़, रामसिंहभाई, जोगड़ाभााई आदि का अभिनंदन शहर की विभिन्न सामाजिक-धार्मिक-साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों में पं. गणेषप्रसाद उपाध्याय, पीडी रायपुरिया, एमएल फुलपगारे, रतनसिंह राठौर, भेरूसिंह सोलंकी, जयेन्द्र बैरागी, रामप्रसाद वर्मा, भेरूसिंह चौहान, स्वपनिल एवं मुकेष सक्सेना, भाजपा मंडल झाबुआ के महामंत्री एवं पार्षद राठौरिया एवं उनकी पत्नि श्रीमती चंदा राठौरिया, श्रीमती अनिता जाखड़, हरिप्रिया निगम आदि ने पुष्पमालाओं से किया।

भजनों पर झूमे ग्रामीणजन

महा-समारोह में भजन संध्या का दौर सत्त चलता। जिसमें पं अनिरूद्ध मुराजी के समुधर कंठों से ‘‘मीठे रसे को भरोडिये मोरे राधा लागे, राम-राम सियाराम, छम-छम देखो नांचे वीर हनुमाना’’ आदि भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर बाडक़ुआं की ग्रामीण महिलाओं और युवतियों ने नृत्य भी किया। यह भजन संध्या सत्त 3 बजे, रात 10 बजे तक चलती रहीं। जिसमें पं. मुराजीजी के साथ ऑक्टोपेड पर हरिओम प्रजापत, कीबोर्ड पर दीपकसिंह, तबले पर नारायण शर्मा एवं सफानों पर दिनेष सोलंकी ने प्रस्तुति दी। सभी भजन गायकों का सामाजिक महासंघ की ओर से पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

ये रहे कार्यक्रम के विशेष सहयोगी

महा-समारोह के सूत्रधार एवं संयोजक सामाजिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नीरजसिंह राठौर एवं जिला महासचिव उमंग सक्सेना थे। प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन सामाजिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नीरजसिंह राठौर ने देते हुए महासंघ के उद्देष्यों एवं आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाष डाला। वहीं इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विषेष सहयोग शहर की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े वरिष्ठ अजय रामावत, अषोक शर्मा, राकेष त्रिवेदी, संजय कांठी, डॉ. संतोष प्रधान, मनोज अरोरा, हरिष शाह लालाभाई, राजेष शाह, कमलेष पटेल, पंकज जैन मोगरा, हिमांषु त्रिवेदी, अमितसिंह जादौन (यादव), सामाजिक महासंघ की महिला प्रभारी श्रीमती शीतल जादौन (यादव), मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, युवा हार्दिक अरोरा, शुभम राठौर आदि का रहा।

स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान

झाबुआ शहर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए दिन-रात सेवाएं देने वाले स्वच्छता मित्रों में नगरपालिका के सहायक स्वच्छता निरीक्षक टोनी मलिया के नेतृत्व में जितेन्द्र रतन, अजय कांतिलाल, अजय राजेष, मोनू, चौहान, महेष कन्हैयालाल, महेष चौहान, प्रकाष करचंद, मुकेष विष्णु आदि का सम्मान भी पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंटकर सामाजिक महासंघ की पूरी टीम एवं आयोजन के विषेष सहयोगियों ने मिलकर किया। पूरे सदन ने कर्तल ध्वनि से इन स्वच्छता मित्रों का उत्साहवर्धन कर उनकी सेवाओं की सराहना की।

मंच पर आना जरूरी

द्मश्री महेश शर्मा
दीपावली पर शुभकामना संदेश देते पद्मश्री शिवगंगा प्रमुख महेश शर्मा।

अपने उद्बोधन में क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहा कि आज इस विषाल आयोजन के माध्यम सें हिन्दू एकीकरण और राष्ट्र प्रेम की भावना जो प्रकट की गई है, वह वाकई में काबिले तारिफ है। गर्व से मेरा सीना 56 इंच का हो गया है। सांसद के इस व्यक्तव्य पर उपसिथतजनों ने भगवान श्री राम के जयकारे लगाए। वहीं महंत दयारामदासजी महाराज ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए आज सभी को जातिगत और मतभेद बुलाकर एकजुट होना होगा, तभी हमारी शक्ति पूरे विष्व को नजर आएगी। पद्मश्री महेष शर्मा ने दीपावली के पुनित पर्व पर किए गए इस आयोजन के लिए सामाजिक महासंघ की मुक्त कंठ से सराहना की। वहीं झाबुआ विधायक कंातिलाल भूरिया ने समस्त जिलेवासियों को दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की।

ग्रामीणों को कंबल -कपड़ों का वितरण

समारोह का सफल सामाजिक महासंघ के पदाधिकारी शरतचन्द्र शास़्त्री ने किया एवं आभार महासंघ के जिला महासचिव उमंग सक्सेना ने माना। समापन पर बाडक़ुआ में समस्त ग्रामीणजनों, जिसमें महिला-पुरूषों, बड़े-बुजुर्गो, युवा एवं बच्चों को स्टॉल पर दो अलग केंद्र बनाकर आगामी शीत ऋतु में कडक़ड़ाती ठंड से बचाव हेतु नि:षुल्क कंबलों और कपडों का वितरण किया गया। जिसे पाकर सभी अत्यंत प्रसन्नचित हुए। सामाजिक महासंघ ने भविष्य में भी बाडक़ुआ ंके समस्त ग्रामीणों को हर संभव मद्द के लिए उन्हें आष्वास्त किया। अंत में सभी के लिए अन्नकूट (प्रसादी भोजन) का आयोजन रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रक चोरी करने वाले अंतरराजीय गिरोह के 14 आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख रूपए की सामग्री जब्त

Sat Nov 6 , 2021
 हाइवे पर सडक़ किनारे खड़े रहने वाले सुने ट्रकों को बनाते थे अपना निशाना फोटो -1, 2, 3 देवास, अग्निपथ। अलग-अलग क्षेत्रों से ट्रक की चोरी करके ट्रक की कटिंग करके उसके पार्टस बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। देवास से चोरी करने के बाद गिरोह […]
Dewas Truck Theft police

Breaking News