जिपं धार समिति चुनाव : 3 में कांग्रेस, 1 में भाजपा को बहुमत

धार, अग्निपथ। जिला पंचायत धार की समितियों में सभापति का चुनाव सोमवार को हुआ। देर रात तक चले इस चुनाव में सभापति चुनने से पहले समिति के 6 सदस्यों को चुनने के लिए वोटिंग हुई। इस बार जिला पंचायत में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल को 14-14 सदस्यों का समर्थन है। इस कारण समिति सभापतियों के चुनाव में मामला कशमकशभरा रहा।

जिपं सभाकक्ष में जिपं सीईओ केएल मीणा की मौजूदगी में सोमवार रात 11 बजे तक सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया चलती रही। लेकिन इसके बाद भी सभापति के चुनाव संपन्न नहीं हो पाए। सिर्फ सदस्यों का भी चुनाव करवाया गया। लेकिन इसके प्रारंभिक परिणाम में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है।

जिपं की कुल 8 समितियों में से नियमानुसार दो समिति जिनमें सामान्य प्रशासन समिति का प्रभारी जिपं अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा व शिक्षा समिति का प्रभार जिपं उपाध्यक्ष संगीता हेमसिंह पटेल के पास रहेगा। शेष 6 समिति के सभापति चुनने के लिए 6-6 सदस्यों को चुना गया। इनमें से 3 समितियों के सदस्यों के लिए कांगे्रस की सदस्य संख्या अधिक आ गई है। जबकि भाजपा को सिर्फ 1 समिति में ही बहुमत मिला है।

जबकि दो समिति में भाजपा और कांग्रेस के सदस्य बराबर रहे है। अब आगामी बैठक में सभापति का चुनाव होंगे। साथ ही जिन दो समितियों में भाजपा-कांग्रेस बराबर है। उनकी भी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।

कांग्रेस- सदस्यों के चुनाव के बाद कांग्रेस को कृषि, वन व सहकारिता एवं उद्योग समिति में सदस्यों की संख्या का बहुमत मिला है। इस कारण अब जब भी सभापति के चुनाव होंगे, उसमें सभापति कांग्रेस समर्थित बनने की संभावना ज्यादा रहेगी।
भाजपा- सभापति चुनाव से पहले सदस्यों के चुनाव की शुरूआत क्रॉस वोटिंग का नुकसान भाजपा को झेलना पड़ा। इस कारण भाजपा को सिर्फ एक स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास में ही बहुमत मिला है।

इनमें संख्या बराबर- इधर जिला पंचायत की लोक निर्माण विभाग व जैव विविधता प्रबंधन समिति में भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही 3-3 सदस्य निर्वाचित हुए है। इस कारण सदस्य संख्या बराबरी पर रही। ऐसे में अब इन समितियों के सभापति का फैसला चिट से होगा।

सदस्य चुनाव के बाद स्थिति

  1. सामान्य प्रशासन समिति : सभापति सरदारसिंह मेड़ा, जिपं अध्यक्ष, धार।
  2. शिक्षा समिति : सभापति- संगीता हेमसिंह पटेल, 3 सदस्य के चुनाव होना शेष है.
  3. कृषि समिति : निर्वाचित सदस्य – मनोज गौतम, गायत्री राजेंद्र पुरोहित, शंकर चौहान, अजीतपालसिंह चौहान, अशोक डावर, सीमा करण भूरिया।
  4. संचार तथा संकर्म समिति : निर्वाचित सदस्य – मनोज गौतम, अजीतपाल सिंह चौहान, शिवराम कन्नौज, चंचल पाटीदार, विक्रम पटेल, शिखा सोनगरा।
  5. सहकारिता और उद्योग समिति : निर्वाचित सदस्य – कमला धार्वे, कुसुम बघेल, केकड़ी बाई शैतान भाभर, राजू बेन चौहान, मुकामसिंह अलावा, राजूबाई पप्पू गामड़।
  6. स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास समिति : निर्वाचित सदस्य – कमला धार्वे, चंचल पाटीदार, टीना कुलदीप पीपलीपाड़ा, राजू बाई पप्पू गामड़, शशी जायसवाल, सागुबाई मोहनसिंह मुझाल्दा।
  7. वन समिति : निर्वाचित सदस्य – शिवराम कन्नौज, जमरा दरियावसिंह, निर्मला, मुकामसिंह अलावा, शिखा सोनगरा, सागुबाई मोहनसिंह मुजाल्दा।
  8. जैव विविधता प्रबंधन समिति : निर्वाचित सदस्य – कुसुम बघेल, केकड़ी शैतान सिंह, गणेश जर्मन, जगदीश भाभर, गजेंद्र भावेल, सीमा करण भूरिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इल्लियों एवं पीला मौजेक से हुई सोयाबीन फसल खराब

Tue Aug 30 , 2022
नागदा, अग्निपथ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के नेतृत्व में पीला मौजेक एवं इल्लियों के कहर से क्षेत्र के किसानों की खराब हुई सोयाबीन फसल को लेकर मुख्यमंत्रीजी, कलेक्टर उज्जैन के नाम एसडीएम को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर गुर्जर ने अवगत कराया कि इस वर्ष […]