जिला अस्पताल में कटा हरा पेड़, निगम ने जब्त की लकड़ी

नगर निगम विशेष सम्मेलन

उज्जैन, अग्निपथ। जिला अस्पताल परिसर में रविवार को हरा पेड़ काटे जाने की एक शिकायत के बाद निगम अधिकारियों ने छापामार कार्यवाही की है। निगम का अमला मौके पर पहुंचा तो यहां कुछ लोग नीम के एक पेड़ को काटते हुए मिले। नगर निगम के अमले को देखकर ये सभी चंपत हो गए। मौके पर पड़ी लकड़ी को जब्त कर लिया गया है जबकि इस मामले में नगर निगम की ओर से कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है।

जिला अस्पताल कैंपस के पिछले हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को अवकाश होने से पिछले हिस्से में सन्नाटा पसरा हुआ था। यहां कुछ लोग पहुंचे और पुराने सिविल सर्जन कार्यालय के ठीक सामने का पेड़ काटने लगे। अस्पताल के भी दो कर्मचारी यहां मौजूद थे। एक गोपनीय सूचना के बाद नगर निगम के कार्यपालन यंत्री अनिल जैन और उपयंत्री निशा वर्मा मौके पर पहुंच गए। इन्होंने पूछताछ शुरू की तो पेड़ काटने वाले सभी लोग गाडिय़ा उठाकर चंपत हो गए।

जिला अस्पताल के एक कर्मचारी के साथ दोनों ही इंजीनियर्स की बहस भी हुई। निगम इंजीनियर्स द्वारा पेड़ काटे जाने का अनुमति पत्र मांगा गया लेकिन वह अनुमति पत्र नहीं बता पाया। इसके बाद मौके पर पड़ी लकड़ी व पेड़ काटने के संसाधन जब्त कर लिए गए है। उपयंत्री निशा वर्मा ने बताया कि संबंधित निर्माण कार्य के ठेकेदार अथवा अस्पताल प्रशासन ने पेड़ काटने की किसी तरह की अनुमति नहीं ली थी। इसी वजह से इस मामले की पुलिस को शिकायत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुबह राजाधिराज महाकाल का सेहरा सजाया, दोपहर में भस्मारती

Sun Feb 19 , 2023
चुनिंदा लोगों को ही दिया भस्मारती में प्रवेश, नियमित सहित अन्य श्रद्धालु प्रवेश से वंचित उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि में विभिन्न रूपों में दर्शन के बाद भगवान महाकाल को दुल्हा स्वरूप में सेहरा बांधकर श्रृंगारित किया गया। रविवार को सेहरा दर्शन के बाद वर्ष में […]

Breaking News