जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने झारडा का दौरा कर संकट प्रबंधन समूह की बैठक ली

झारड़ा, अग्निपथ। विश्वव्यापी कोराना महामारी के दौरान स्थानीय बैंक ऑफ इंडिया जिला सहकारी बैंक पर लेन देन को लेकर खाताधारकों का मेला लग रहा था। संक्रमण काल के दौरान हितग्राहियों की संख्या इतनी थी के देखने वाले की रुह कांप जाए। इसको लेकर दैनिक अग्निपथ ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। जिसको लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकित अस्थाना अपने अधिनस्थों के साथ झारडा तहसील के ग्राम अरनिया बागड़ी में पहुंचकर ग्रामीण क्षेत्र में गठित किए गए संकट प्रबंधन समिति की बैठक ली तथा उनके कामकाज की समीक्षा की।

उन्होंने समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि ग्राम में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यो की मॉनिटरिंग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि बैंक ए सेवा सहकारी समिति व अन्य स्थानों पर भीड़ ना लगे। आवश्यकतानुसार लाइन लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही राशि निकालने का कार्य किया जाए । जनता कफ्र्यू का कड़ाई से पालन करने के लिए हिदायत दी गई ।

अस्थाना ने ग्राम खेड़ा खजुरिया में संकट प्रबंधन समूह द्वारा रस्सी बांधकर बैंक के सामने लाइन लगाने के कार्य की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खेड़ा खजुरिया में पांच, झारड़ा में छह आरनिया बागड़ी ने पांच कोरोना एक्टिव केस है, जिनका उपचार किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद महिदपुर प्रियंका टैगोर तहसीलदार पुलकित जैन खंड चिकित्सक मनीष उथरा पटवारी मनोज शर्मा ग्राम प्रधान कैलाश पहाडिय़ा सचिव मेहरबान सिंह परिहार सहायक सचिव सुरेंद्र कुमावत पत्रकार स्वस्तिक चौधरी राहुल पोरवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद की सौगंध ने 12 साल के संघर्ष को दिया अंजाम

Sun May 23 , 2021
कायथा, दिनेश शर्मा। आखिरकार दो दशक के बाद कायथा की उस सडक़ को स्वीकृति मिल गई जिसके लिए ग्रामीणवासियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने अथक मेहनत की थी। सांसद अनिल फिरोजिया की पहल और सक्रियता ने कायथा-हत्याखेड़ी और बंजाराखेड़ा गांव के लोगों की दो दशकों से चली आ रही मांग को […]