जिला स्तरीय सम्मेलन में सेवादल ने मांगे पाँच टिकट

कांग्रेस नेताओं ने सेवादल को मजबूती देने और सहयोग करने

को आश्वस्त किया

उज्जैन, अग्निपथ। शहर एवं जिला कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस सेवादल, यंग ब्रिगेड द्वारा रविवार को कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन की शुरूआत में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया द्वारा झंडा वंदन किया गया तथा वंदे मातरम कर सेवादल के संस्थापक एनएस हार्डिकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मेलन की शुरूआत हुई। स्वागत भाषण सेवादल शहर अध्यक्ष मनीष गोमे ने दिया। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मनीष गोमे ने मांग रखी कि नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में सेवादल के साथियों एवं कार्यकर्ताओं को कम से कम 5 टिकिट दिये जाएं। सेवादल को आगामी समय में सहयोग प्रदान करें ताकि सेवादल संगठन के लिए कार्य कर सके और चुनाव में अपनी भूमिका निभा सके। इस अवसर पर अतिथियों ने सेवादल को मजबूती देने और सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया।

सम्मेलन में अतिथि के रूप में घट्टिया क्षेत्र के विधायक रामलाल मालवीय, तराना विधायक महेश परमार, जिलाध्यक्ष कमल पटेल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष अजीतसिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव चेतन यादव, विक्की यादव, पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, शहर कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र मरमट मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अरूण रोचवानी ने की।

इस अवसर पर राजेश लश्करी, छोटू भाई अमन, कैलाश मैथिल, ललित लुल्ला, दीपक शर्मा, जितेन्द्र मालवीय, गोपाल सूर्यवंशी, मांगीलाल कड़ेल, लीला परिहार, रवि राठौर, राजेश पल्ली, रामनारायण जाटवा, प्रभुलाल कबाड़ी, बिहारीलाल निर्मल, रामप्रसाद तिलकर, अनुराग ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर, मयंक जाटवा, हरेन्द्र परिहार, हरेन्द्र झाला, प्रशांत यादव, राकेश जाटवा, याकुब अंसारी, अंजू जाटवा, महिला अध्यक्ष अनीता गौसर, शकुंतला मेहर, उर्मिला बनफर, भागवंती तिलवे, संगीता गोस्वामी, ओम भारद्वाज, आनंद बागोरिया, गोपाल डंडेरवाल, विजय यादव, राहुल अखंड, हरिश ललावत, रवि यादव, अजय राठौर, चुन्नीलाल धैर्या, जितेन्द्र डांगरे, अनिल शर्मा, गुड्डू काका, चैनसिंह चौधरी, लालचंद भारती, देवव्रत यादव, अशोक भारती, अशोक भाटी, बाल कांग्रेस कप्तान अवधेश यादव, स्वर शंकर जोशी, दिलीप टटावत, जगदीश रघुवंशी, रजनीश जोशी, अंकित यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष जगदीश ललावत ने किया एवं आभार रवि राठौर ने माना। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हनुमान भक्त पर मंदिर में हमले का प्रयास

Sun May 29 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे भक्त पर नशेडी ने चाकू से हमले का प्रयास किया। लोगों के आने पर नशेड़ी भाग निकला। मामले की शिकायत आवेदन देकर कोतवाली पुलिस से की गई है। पटेल नगर में रहने वाले तुलसीदास पिता जीवतराम बालानी (45) बुधवारिया में […]