जीजा ने साले की पीठ में चाकू घोंपा,फरार

चाकू

भांजे की गर्लफ्रेंड के फोटो को लेकर हुआ विवाद

उज्जैन,अग्निपथ। देवासरोड़ पर सोमवार दोपहर एक युवक को उसके जीजा ने चाकू मार दिया। घटना की वजह भांजे की गर्लफ्रेंड का फोटो सोश्यल मीडिया पर पोस्ट करना रहा है। मामले में नागझिरी पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

नागझिरी स्थित न्यू इंदिरा नगर निवासी लोकेंद्र पिता रुद्रनारायण तिवारी (25) शनिवार दोपहर में घर पर काम कर रहा था। इसी दौरान इंदौर निवासी उसका जीजा चंद्रमणि पहुंचा और लोकेंद्र पर आरोप लगाया कि उसके बेटे सुमित की गर्लफ्रेंड का फोटो वाट्सअप पर पोस्ट कर कमेंट किया है। इसी बात पर विवाद करते हुए चंद्रमणि ने लोकेंद्र को घर के बाहर बुलाया और पीठ में चाकू मार दिया।

हमले के बाद चंद्रमणि लोकेंद्र को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घायल लोकेंद्र को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर नागझिरी पुलिस ने घायल लोकेंद्र के बयान पर केस दर्ज कर चंद्रमणि की तलाश शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक साथ लापता हुई तीन बालिकाएं, छात्रावास से मिली

Mon Aug 8 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। माधव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंजूश्री कॉलोनी से बीती शाम तीन नाबालिग बालिकाएं एक साथ लापता हो गई। तीनों बालिकाओं के नदारद होने की सूचना के बाद परिजनों के साथ ही पुलिस ने भी इन्हें तलाशना आरंभ कर दिया था। कुछ देर बाद पता चला कि तीनों […]