ज्यादा रूपए वसूले तो हो गई ऑटो ड्राइवर की पेशी

15 दिन के लाइसेंस निलंबित, हेल्पलाईन की शिकायत पर हुई कार्यवाही

उज्जैन, अग्निपथ। सावन महीने में उज्जैन दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों से अधिक किराया वसूल करने वाले एक ड्राइवर के खिलाफ आरटीओ ने कार्यवाही की है। इस ड्राइवर को आरटीओ कार्यालय बुलाकर खूब फटकार लगाई गई साथ ही उसका लाइसेंस और ऑटो का परमिट 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने बाहरी यात्रियों से अवैध वसूली की शिकायत के लिये हेल्पलाइन नम्बर जारी किया हुआ है। इस नंबर पर एक श्रद्धालु विशाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑटोरिक्शा क्रमांक एमपी-13- 2556 के ऑटो ड्रायवर द्वारा कालभैरव से गोपाल मन्दिर तक के लिये श्रद्धालुओं से 200 से 500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर आरटीओ संतोष मालवीय ने सम्बन्धित ऑटो रिक्शा ड्रायवर मोहन को बुलाकर पूछताछ की व दोषी पाए जाने पर ऑटो रिक्शा ड्रायवर का लायसेंस व परमिट 15 दिन के लिये निलम्बित कर दिया। ऑटो रिक्शा को भी 15 दिन तक सडक़ पर नहीं चलाने की हिदायत दी है।

आरटीओ द्वारा उज्जैन शहर में संचालित होने वाले सभी ऑटो ड्रायवरों को निर्देश दिये हैं कि वे निर्धारित किराया ही यात्रियों से लें, अधिक राशि लेने की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित ऑटो रिक्शा चालकों का लायसेंस भी इसी तरह निरस्त किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गले की दवा देना थी, दे दिया आंख में डालने का ड्राप

Tue Aug 2 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। जिला अस्पताल में स्थित दवा वितरण केंद्र पर मंगलवार को बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक महिला मरीज को गले में इंफेक्शन था, उसने डॉक्टर से चेकअप कराया और इसके बाद दवाएं ली। दवाएं लेकर महिला और उसके पति फिर से डॉक्टर के पास पहुंचे तो पता चला […]