खेत पर गये युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

उज्जैन। खेत पर जाने का कहकर घर से निकले युवक का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू की है। युवक परिवार को एकलौता पुत्र था और 2021 में उसका विवाह होने वाला था।

भैरवगढ़ थाने के एएसआई केके मालवीय ने बताया कि ग्राम गोयला बुजुर्ग में रहने वाले महेश पिता भैरुलाल चौधरी 20 वर्ष का शव सोमवार देर शाम खेत में गोंदी के पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों के अनुसार दोपहर में खेत जाने का कहकर निकला था। शाम को पड़ोसी खेत मालिक ने उसे लटका देखकर सूचना दी थी। एएसआई के अनुसार मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान काका हरिराम ने बताया कि महेश परिवार को एकलौता पुत्र था। पिता बीमार रहते है और घर में कोई नहीं है। 12 वीं तक पढ़ाई करने के बाद वह खेती का काम संभालता था। 30 बीघा जमीन है। उसकी सगाई हो चुकी थी और अगले वर्ष शादी होने वाली थी।

जब देर शाम तक घर नहीं आया तो उसे मोबाइल पर कॉल किये गये थे। घटनास्थल से उसका मोबाइल मिला है, लेकिन उसमें सिर्फ परिवार के मिस कॉल है। मोबाइल में दर्ज अन्य नंबर और फोटो वीडियो सभी कुछ उसने डिलीट कर दिये थे। महेश के फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने के मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। एएसआई के अनुसार परिवार ने फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं बताई है। विवेचना के बाद ही उसके द्वारा उठाये गये कदम का कारण स्पष्ट हो पायेगा। परिजनों के साथ दोस्तों से भी जानकारी ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवासरोड की आदिनाथ कालोनी के सूने मकान में हजारों की चोरी

Tue Dec 1 , 2020
उज्जैन। देवासरोड पर बनी कालोनियों में सूना मकान छोड़ा लोगों को भारी पड़ रहा है। सोमवार-मंगलवार रात शादी में गये परिवार के सूने मकान में बदमाशों ने छत पर चढऩे के बाद घर में प्रवेश कर लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया। पड़ोसी की सूचना पर लौटे परिवार ने […]
chori bag

Breaking News