झाबुआ और आलीराजपुर जिले में 11 मार्च से लगेंगे भगौरिया हाट

Bhagoriya

इस बार कोविड का प्रकोप कम होने से ग्रामीणों में रहेगा अधिक उत्साह

झाबुआ, अग्निपथ। झाबुआ और आलीराजपुर जिले में इस वर्ष 11 मार्च से भगोरिया हाट आरंभ हो रहे है। जिसकी छटा और रंग दोनो जिलो में एक पखवाड़े पूर्व से ही देखने को मिलेगी। ग्रामीणजन, विशेषकर युवक-युवतियां विश्व प्रसिद्ध भगोरिया हाटों के लिए बाजारों से विभिन्न सामगीयों की खरीदी में जुटेंगे। बाजारों में विशेष रोनक एवं चहल-पहल नजर आएगी। इस बार मप्र सहित दोनो जिले में कोविड का प्रकोप कम होने से भगोरिया हाट अच्छे भरने की संभावना है। इसको लेकर जहां व्यापारी वर्ग आशांवित है तो वहीं ग्रामीणजनों में भी विशेष उत्साह है।

ज्ञातव्य रहे कि पिछले दो वर्ष कोरोना के प्रकोप के कारण सरकार के निर्देश पर भगोरिया हाटों को निरस्त कर दिया गयाथा। भगोरिया हाटों की झाबुआ एवं आलीराजपुर जिले के ग्रामीण अंचलों के लोगों को वर्षभर प्रतिक्षा रहती है। इस दौरान ग्रामीण महिला-पुरूष क्या बच्चें, युवा, बड़े और बुजुर्ग, सभी भगोरिया मेलों में खूब मस्ती करते है एवं आनंद लेते है। ढोल-मांदल पर नृत्य करना, टोलियों के रूप में एक जैसे वस्त्र पहनकर घूमना, बाजारों में आभूषण, कपड़ों, श्रृंगार सामग्रीयों के साथ प्रिय मिठाई माजम-गुजरी का आनंद तो दूसरी ओर झूले-चकरी का मजा, पानी-बीड़े, स्वल्पाहार और ठंडाई आदि का जमकर लुत्फ उठाते है।

राजैनतिक पार्टियों द्वारा निकाली जाती है गैर

सुबह से लेकर शाम तक भगोरिया हाटों के आनंद लेने के बाद ग्रामीण अपने घरों की ओर लौटते है। भगोरिया हाटों में राजनैतिक पार्टियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी गैर निकाली जाती है। जिस दिन जिस स्थान पर हाट बाजार का दिन होता है, उस दिन भगोरिया हाट लगता है। यह दिन ग्रामीणजनों के लिए काफी विशेष महत्व रखा है। इस दौरान ताड़ी, शराब आदि का भी जमकर उठाव होता है। होली (धुलेंडी) से पूर्व में आने वाले सभी हाटों को भगोरिया हाट कहा जाता है।

कब कहां लगेंगे भगोरिया हाट

  • 11 मार्च, शुक्रवार को प्रथम भगोरिया हाट झाबुआ जिले में भगोर, मांडली, बेकल्दा, कालीदेवी एवं आलीराजपुर जिले में वालपुर, क_ीवाड़ा, उदयगढ़
  • 12 मार्च, शनिवार को झाबुआ जिले में मेघनगर, रानापुर, बामनिया, झकनावदा एवं आलीराजपुर जिले में नानपुर, उमराल, बलेड़ी,
  • 13 मार्च रविवार को झाबुआ जिले में झाबुआ, ढोलियावाड़, रायपुरिया, काकनवानी एवं आलीराजपुर जिले में छकतला, सोरवा, आमखुट, कनवाड़ा, कुलवट, झीरन,
  • 14 मार्च, सोमवार को झाबुआ जिले में पेटलावद, रंभापुर, मोहनकोट, कुंदनपुर, रजला, मेड़वा एवं आलीराजपुर जिले में आलीराजपुर, आजादनगर एवं बड़ागुड़ा,
  • 15 मार्च, मंगलवार को झाबुआ जिले में पिटोल, थांदला, खरड़ू, तारखेड़ी, बरवेट एवं आलीराजपुर जिले में बखतगढ़, आंबुआ, अंधरवाड़,
  • 16 मार्च, बुधवार को झाबुआ जिले में करवड, बोड़ायता, कल्याणपुरा, मदरानी, ढेकल, माछलिया, उमरकोट एवं आलीराजपुर जिले में बरझर, चांदपुर, खट्टाली, बोरी,
  • 17 मार्च गुरूवार को अंतिम भगोरिया झाबुआ जिले में पारा, चैनपुर, समोई, हरिनगर, सारंगी तथा आलीराजपुर जिले में सोंडवा, जोबट और फुलमाल में संचालित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिन पर दिन शहर में बढ़ता जा रहा है मधुमक्खियोंं का आतंक

Sat Feb 19 , 2022
नागदा, अग्निपथ। शहर के मुख्य मार्ग हो या फिर शासकीय कार्यालय आसानी से मधुमक्खियों को छत्तों को देखा जा सकता हैं और यदि इन मधुमक्खियों को जरा भी छेड़ दे तो फिर उस क्षेत्र में रहने वाले किसी भी व्यक्ति की खैर नहीं। कुछ ऐसी परेशानियों से जुझ रहे है […]
bees attack