झोपड़ी जलाने की आशंका में 2 पर किया चाकू से जानलेवा हमला

उज्जैन, अग्निपथ। नजरअली मिल परिसर में झोपड़ी जलाने की आशंका में अधेड़ ने 2 युवको पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बुधवार-गुरुवार रात हुई चाकूबाजी के बाद अलसुबह पुलिस ने अधेड़ को हिरासत में ले लिया था।

कोतवाली टीाअई अमित सोलंकी ने बताया कि कोयला फाटक पर अभिषेक पिता निलेश जाटव (22) निवासी कैलाश एंपायर गैरेज संचालित करता है। गैरेज के पीछे ही नजरअली मिल परिसर बना हुआ है। जिसमें झोपड़ी बनाकर घनश्याम तिवारी रहता है। 2 दिन पहले परिसर में पड़े कचरे को निगम कर्मचारियों ने जला दिया था। जिसकी आग घनश्याम की झोपड़ी तक पहुंच गई।

उसे शंका थी कि झोपड़ी में आग गैरेज संचालक अभिषेक जाटव ने लगाई है। इसी बात पर रात को जब अभिषेक गैरेज बंद कर घर लौट रहा था, घनश्याम ने चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी होती देख अभिषेक का परिचित मोहित पिता राजेंद्र शर्मा अवंतिपुरा बीच-बचाव करने आया तो उसके गले में भी चाकू मार दिया गया।

कुछ लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। दोनों की हालत गंभीर देख परिजन रात में ही उपचार के लिये निजी अस्पताल ले गये। जानकारी मिलने पर पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची और घनश्याम की तलाश शुरु कर उसे अलसुबह हिरासत में ले लिया गया। जिसके खिलाफ प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभिलाषा में तोड़ा हिस्ट्रीशीटर बदमाश का मकान

Thu Mar 31 , 2022
उज्जैन, अग्रिपथ। गुंडे-बदमाशों पर की जा रही कार्यवाही में गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर बदमाश का मकान तोड़ दिया गया। उसके खिलाफ 15 अपराध दर्ज है। देवासरोड अभिलाषा कॉलोनी में रहने वाला मानिसंह पिता सज्जनसिंह (50) पुराना बदमाश है। उसके खिलाफ लूट, मारपीट, प्राणघातक हमले के 15 अपराध है। वह गांजा तस्करी […]