टाटा की लापरवाही से गई पूर्व विधायक के पोते की जान

चेंबर के उठे ढक्कन के कारण बिगड़ा बुलेट पर से संतुलन

उज्जैन,अग्निपथ। सिवरेज लाईन के नाम पर सडक़ खोदकर बेतरतीब तरीके से की जा रही मर मत ने शनिवार-रविवार दरमियानी रात एक युवा वकील की जान ले ली। हादसा इंदौर गेट पर चेंबर के ढक्कन से बुलेट के टकराने पर हुआ। मामले में महाकाल पुलिस ने प्रकरण कायम कर जांच में लिया है।

क्षीरसागर निवासी उमेश शर्मा के पुत्र अक्षत शर्मा (22)दोस्त का जन्मदिन मनाने के बाद शनिवार-रविवार रात 1.30 बजे बुलेट से लौट रहा था। इंदौरगेट पर सडक़ के बीच में बने चेंबर का ढक्कन उठा हुआ होने से अक्षत का संतुलन बिगड़ गया और वह उछलकर डिवाईडर से टकरा गया।

दुर्घटना होने पर अन्य वाहन पर पीछे आ रहे उसके साथी रूके और अक्षत को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। याद रहे अक्षत कांग्रेस के पूर्व विधायक नारायण प्रसाद शर्मा का पोता और व्यवसायी उमेश शर्मा का पुत्र था। हादसे का पता चलते ही अभिभाषक गण गमगीन हो गए। रविवार को अक्षत का चक्रतीर्थ पर अंतिम संस्कार किया, जिसमें भारी संख्या में वकील व संभ्रात लोग शामिल हुए।

अधिकारी भी जिम्मेदार

सर्वविदित है कि टाटा कंपनी सिवरेज लाईन प्राजेक्ट के चलते शहर में जगह-जगह खुदाई कर रही है,लेकिन मर मत में लापरवाहीं के कारण आए दिन हादसे हो रहे है। जानकारी के बावजूद जि मेदार अधिकारियों ने आंख मुंद रखी है, जिसके कारण भविष्य में भी दुर्घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजपूत समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में कई रिश्ते तय

Sun Feb 28 , 2021
नौनिहालों ने कहा कि दहेज प्रथा के विरोधी है, इस वर्ष प्रविष्टियों में डॉक्टर तथा इन्जिनियरों की संख्या बढ़ी उज्जैन। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में राजपूत समाज का 27 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन संकूलहॉल,कालिदासअकादमी,कोठी रोड उज्जैन में 28 फरवरी 2021 रविवार की दोपहर सम्पन्न हुआ, जिसमें संपूर्ण […]

Breaking News