राजपूत समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में कई रिश्ते तय

नौनिहालों ने कहा कि दहेज प्रथा के विरोधी है, इस वर्ष प्रविष्टियों में डॉक्टर तथा इन्जिनियरों की संख्या बढ़ी

उज्जैन। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में राजपूत समाज का 27 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन संकूलहॉल,कालिदासअकादमी,कोठी रोड उज्जैन में 28 फरवरी 2021 रविवार की दोपहर सम्पन्न हुआ, जिसमें संपूर्ण विवरण युक्त राष्ट्रीय पुस्तिका परिणय दर्पण 2021 का विमोचन किया जाएगा ।

प्रविष्टि भरने वालों के लिए आने-जाने के की नि:शुल्क वाहन व्यवस्था, नि:शुल्क गुण मिलान सुविधा, नि:शुल्क चाय नाश्ता,नि:शुल्क भोजन व्यवस्था के साथ ही नि:शुल्क मास्क वितरण का कार्यक्रम रखा गया है ।

कार्यक्रम के अतिथि संत कृपालसिंह, रामवीर सिंह सिकरवार (प्रदेशअध्यक्ष), नीरजसिंह कुशवाह (डायरेक्टर-स्मार्ट सिटी) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीयमहामंत्री अनिलसिंह चंदेल ने की। कार्यक्रम का संन्चालन ठाकुर हरदयालसिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने किया, स्वागत उदबोधन जिलाध्यक्ष-द्रूपदसिंह पंवार ने दिया, आभार शहर अध्यक्ष-राजेंद्रसिंह राठौड़ ने माना। संतश्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव सेवा करना सराहनीय कार्य है।

श्री चंदेल जी ने कहा कि परिचय सम्मेलन के माध्यम से समाज के नौनिहालों को मनचाहा जीवन साथी मिलने के शुभ अवसर मिलते हैं तथा समाज लाभान्वित होता है। व्यवस्था की दृष्टि से कई समितियां बनाई गई थी, जिसका दायित्व प्रकाशसिंह परिहार,राजेशसिंह दिखित, अनिलसिंह राजपूत, विनोदसिंह बैस, इंद्रवीरसिंह तोमर, लाखनसिंह असावत, अभिषेकसिंह बैस, दर्शन ठाकुर, आनंदसिंह खींची, राजा ठाकुर, अर्जुनसिंह सिकरवार, नीरजसिंह चंदेल,चन्दरसिंह भाटी, मनोजसिंह तोमर, भारतसिंह राठौड़, भरत राजपूत, अनूपसिंह राणा, शक्तिसिंह बेस, शिवसिंह बैस, खगेशसिंह सेंगर, महेंद्रसिंह गोहिल, प्रदीपसिंह परिहार, महेशसिंह भदोरिया, चंद्रभानसिंह राजपूत, वीरेन्द्रिंह पंवार, बलवंन्तसिंह राजपूत, अंतरसिंह चौहान, कपिलसिंह सोलंकी, सुरेशसिंह कुशवाह, सावनसिंह चौहान, हितेंद्रसिंह चंदेल, घनश्यामसिंह तोमर, राजेंद्रसिंह चौहान, सूरजसिंह बैस आदि को दायित्व सौंपा गया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: दुर्घटना नहीं हत्या है..!

Sun Feb 28 , 2021
पूर्व विधायक के पौत्र, शहर के नामी अभिभाषक के भतीजे और युवा व्यवसाई की सडक़ दुर्घटना में दु:खद मौत हो गई है। यह मौत एक हादसा नहीं होकर हत्या है। इस हत्या के लिए नगर निगम के वह जिम्मेदार अधिकारी हैं। जिन्होंने टाटा कंपनी की समस्त कारगुजारियों को नजरअंदाज किया […]

Breaking News