टीकों की कमी को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- भाजपा के झूठे दावों से काम नहीं चलेगा

नई दिल्ली। देश में वैक्सीन की कमी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि देश को तेज और पूरी वैक्सीनेश ड्राइव की जरूरत है। देश को भाजपा के झूठे दावों की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठे नारों के जरिए ही टीकों की किल्लत को छुपाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले भी राहुल गांधी पीएम मोदी पर तीखे हमले कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता ने कहा था कि देश में दूसरी लहर के लिए पीएम मोदी की नौटक्की जिम्मेदार है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि इस वक्त देश में कोरोना रोधी टीकों की कमी पर पर्दा डालने के लिए ‘भाजपा के चिर परिचित झूठ और नारों की जरूरत नहीं है, बल्कि त्वरित और संपूर्ण रूप से टीकाकरण करना इस समय की आवश्यकता है।

कांग्रेस नेता ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ” भारत को त्वरित और संपूर्ण टीकाकरण की आवश्यकता है, न कि कोरोना रोधी टीकों की कमी पर पर्दा डालने के लिए ‘भाजपा के चिर परिचित झूठ और नारों की जरूरत है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ” प्रधानमंत्री की फर्जी छवि बचाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयास से वायरस को मदद मिल रही है और लोगों के जीवन के लिए खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसमें कथित तौर पर कहा गया है कि कई वैज्ञानिकों ने टीकों की दोनों खुराक के बीच अंतराल बढ़ाने के कदम का समर्थन किए जाने से इंकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भोपाल समेत प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश की संभावना

Wed Jun 16 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। शहडोल संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि झारखंड में […]