ट्रॉला मोटरसाइकल सवार में घुसा बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर ही मौत

उज्जैन। ताजपुर चौपाटी चौराहे पर ट्रॉला (ट्रक) ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक सवार बुजुर्ग की चौराहा क्रॉस करते समय दर्दनाक मौत हो गई।

घटना बुधवार शाम की है। ताजपुर चौपाटी उज्जैन की ओर तेज गति से आ रहे ट्राले ने बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। ताजपुर निवासी 46 वर्षीय अनोखीलाल शर्मा अपने रिश्तेदार के यहां से मिलकर घर लौट रहे थे। वे चौराहा क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रहे ट्राले ने उन्हें रौंद दिया। शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ने उतरकर भागने की कोशिश की। वह दूसरे वाहनों में बैठकर विजयवगंज मंडी तक पहुंच गया लेकिन ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने उसे पंवास पुलिस के हवाले कर दिया।

पंवासा थाना टीआई गजेंद्र पचोलिया ने बताया कि हमने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को भी जब्त कर लिया है। अनोखीलाल शर्मा का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहायक प्रबंधक के घर ईओडब्ल्यू का छापा:पेड़ के सहारे पड़ोसी के मकान पर चढ़ डाली रेड

Thu Oct 7 , 2021
शिवपुरी। शहर के फतेहपुर रोड विजयपुरम काॅलोनी में रहने वाले पचावली सहकारी साख समिति के सहायक प्रबंधक माधुरी शरण भार्गव के यहां गुरुवार अलसुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने दबिश दी। छापामार कार्यवाही में करोड़ों रुपए की संपत्ति के दस्तावेज, नकदी, सोना, चांदी मिलने की बात सामने आई […]

Breaking News