ड्यूटी का बहाना कर घर से निकले पति को पत्नी ने प्रेमिका के साथ पकड़ा

नागदा। शहर में पति, पत्नी और वो के बीच हाई वोल्टेज फैमली ड्रामा सड़क पर चला। पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को एक घर से पकड़ लिया। उसने परिजनों के साथ मिलकर दोनों से मारपीट की। पति ड्यूटी का बहाना बनाकर घर से गया था। पूरे मामले का लोगों ने VIDEO बना लिया।

घटना उज्जैन से करीब 50 किमी दूर नागदा के बिरला ग्राम की है। आनंद जोशी की पत्नी किरण जोशी एक मकान के बाहर पहुंची और हंगामा करने लगी। बाहर से ताला लगा हुआ था। किरण ने बिरला ग्राम पुलिस को सूचना दी। वहां से थाना प्रभारी ने एसआई योगिता उपाध्याय को मौके पर भेजा। प्रधान आरक्षक पुष्पराज, आरक्षक जितेंद्र सेंगर, प्रकाश यादव, दीपक पाल द्वारा मकान का ताला तुड़वाया।

अंदर किरण का पति आनंद और उसकी प्रेमिका मुमताज मिले। इस बीच आनंद जोशी की पत्नी किरण ने अपने पति पर लकड़ी से वार कर दिया। इसके बाद पति पत्नी दोनों में मारपीट हो गई। आनंद को ले जाने के बाद प्रेमिका मुमताज को भी पुलिस बाहर लाई। किरण जोशी और उसकी बहन के साथ एक अन्य परिजन तीनों ने मुमताज की जमकर पिटाई कर दी।

प्रेमिका के कारण पति करता है मारपीट

किरण ने बताया कि बिरला ग्राम G ब्लॉक में वह पति आनंद जोशी के साथ रहती है। मेरे पति ग्रेसिम में कार्य करता है। अपनी ड्यूटी का बहाना कर घर से 2 बजे निकले थे। लेकिन फैक्ट्री पहुंचने से पहले अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए वह अपने दोस्त के घर ले गया। जहां पर दोनों को कमरे में छोड़ बाहर से ताला लगा कर दोस्त चला गया। किरण जोशी ने आरोप लगाया कि महिला के कारण पति कई बार घर में मारपीट करता है।

केस दर्ज नहीं हुआ
बिरला ग्राम थाना प्रभारी हेमंत जादौन ने बताया कि फिलहाल किसी पर भी केस दर्ज नहीं किया गया है। मामला जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: तैयारियों की पोल खुली..!

Sat May 29 , 2021
पिछले कई दिनों से नगर निगम और बिजली विभाग द्वारा वर्षा पूर्व की तैयारियों के दावे किए जा रहे थे। इन दावों की पोल शुक्रवार को चंद घंटों की बारिश और आंधी-तूफान में खुल गई। नगर निगम द्वारा रोज प्रेस विज्ञप्तियों में दावे किए जा रहे थे कि बारिश पूर्व […]