ड्रग्स केस में NCB का एक और एक्शन, महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद को भेजा समन

मुंबई। 200 किलोग्राम मादक पदार्थों को जब्त करने और मुंबई के प्रसिद्ध ‘मुच्छड़ पानवाला की गिरफ्तारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी ने अब ड्रग सप्लाई मामले में मुंबई स्थित ‘मुच्छड़ पानवाला’ के मालिक रामकुमार तिवारी की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक के दामाद समीर खान को पूछताछ के लिए बुलाया है। समीर एनसीपी नेता नवाब मलिक की बेटी निलोफर के पति हैं।

इंडिया टूडे के मुताबिक, एनसीबी का कहना है कि समीर खान और करन सजनानी के बीच गूगल पे के जरिए 20 हजार रुपये की लेन-देन हुई है। एनसीबी को संदेह है कि ड्रग्स की खरीद के लिए ही यह लेन-देन हुई है। इसी बात की सच्चाई जानने के लिए जांच एजेंसी ने समीर खान को बुलाया है। 

एजेंसी ने 200 किलोग्राम मादक पदार्थों की जब्ती के मामले में ही समीर खान को समन जारी किया है। बता दें कि पिछले सप्ताह एक इस मामले में खार और बांद्रा इलाके से 200 किलोग्राम मादक पदार्थों के साथ एक ब्रिटिश नागरिक करन सजनानी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।null

इस मामले की जांच के दौरान मुंबई में प्रसिद्ध ‘मुच्छड़ पानवाला’ की दुकान के एक मालिक रामकुमार तिवारी का नाम सामने आया था, जिसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। दक्षिण मुंबई के केंप्स कॉर्नर में स्थित पान की यह दुकान बहुत प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां कुछ मशहूर हस्तियां अक्सर आती रहती हैं।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए नशीले पदार्थों में गांजा, ‘ओजी कुश’ (एक प्रकार का भांग) और मारिजुआना जैसे मादक पदार्थ शामिल थे। उनमें से कुछ अमेरिका से लाए गए थे। तिवारी को एनसीबी ने सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था और उसका बयान दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: खगड़िया में डॉक्टर ने डिलीवरी के दौरान काटा नवजात का गला, जच्चा और बच्चा दोनों की मौत

Wed Jan 13 , 2021
महेश खूंट खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में डिलीवरी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही के चलते नवजात का गला काट डाला। घटना में जच्चा और बच्चे की ऑपरेशन के दौरान ही मौत हो गई। घटना जिले के महेशखुंट के एक निजी क्लीनिक में मंगलवार को घटी। घटना के बाद […]

Breaking News