ड्रग्स वाली आंटी के पति से बाबा ने ठगे 62 लाख

सर्पदोष का डर दिखाकर छुटकारे के नाम पर की वारदात

धार, अग्निपथ। ड्रग्स वाली आंटी के नाम से मशहूर प्रीति जैन के पति दिनेश कुमार इंदरमल जैन(53) निवासी सदर बाजार वल्लभ भाई पटेल मार्ग मनावर के साथ 62 लाख से अधिक की धोखाधड़ी हुई है। ड्रग्स केस में जेल में बंद पत्नी प्रीति और फरार बेटा यश को छुड़वाने सहित अपनी परेशानियों को छुटकारा दिलवाने के नाम पर पीडि़त दिनेश के संपर्क में कुछ लोग आए। इन्होंने एक बाबा की मदद से पूजा-पाठ करवाकर हर मुसिबत से छुटकारा दिलवाने का आश्वासन दिया। लेकिन इसके बदले इन लोगों ने समय-समय पर लाखों रुपए वसूल लिए। पीडि़त ने मनावर थाने पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी राकेश इस्के निवासी देदला-मनावर, भेरूबाबा नामक व्यक्ति निवासी उटावद, नानूराम निवासी सादडिय़ाकुआं-मनावर, संजय मानकर निवासी गोपालपुरा-मनावर के खिलाफ धारा-420 व 34 भादवि के तहत केस दर्ज किया है। रिपोर्ट में फरियादी ने बताया कि मैं सदर बाजार में अपनी मां गुणवंतीबाई के साथ रहता हूँ। पत्नी प्रीति व एकलौता बेटा यश जैन पर इंदौर में एफआरआई दर्ज हुई थी।

इस कारण 8 अक्टूबर 2020 से पत्नी प्रीति जेल में बंद है। जबकि बेटा यश लापता है। पारिवारिक परेशानी के कारण मैं काफी परेशानी में था। मेरा ड्राइवर नानूराम और संजय दोनों आरोपी किराए से गाड़ी चलाते थे, उनको मेरे परिवार की सारी बातें पता थी। मेेरे परिवार के कारण मानसिक परेशानी का फायदा उठाकर ड्राइवर नानूराम ने जनवरी-2021 में भेरूबाबा नामक व्यक्ति को घर की स्थिति बताकर घर का इलाज करवाने का सुझाव दिया। नानूराम ने दूसरे दिन बाबा से मेरी बात करवाई।

पंकज पाटीदार नाम का एक व्यक्ति बाबा को लेकर आने की बात कही और सारी समस्या का हल करवाने का आश्वासन दिया। आरोपी राकेश ने अपना नाम पंकज पाटीदार नगुर बताकर मुझसे संपर्क किया और मुलाकात बाबा से करवाई। बाबा ने कहा पत्नी-बेटे को मैं बचा लूंगा। तेरे उपर सर्प योनी का कर्ज है और तेरे बुजुर्ग ने अपने सर्प बाबा के रूप में मुझे बताया जब उनकी मुक्ति होगी, तभी तेरे घर का भला होगा और तू मालामाल हो जाएगा।

इसके बाद एक दिन ड्राइवर नानूराम मेरी गाड़ी पर सवारी लेकर जा रहा था। इस बीच कार में सांप निकल आया। इसके बाद बाबा की मदद ली। बाबा ने समस्या का हल करवाने के नाम पर 26 मार्च 2021 को 2.90 लाख रुपए लिए। इसके बाद लगातार पूजा के नाम पर रुपए लेते रहे। आरोपियों ने जनवरी 2021 से 6 दिसंबर 2022 तक पीडि़त जैन से 62 लाख रुपए वसूले। मंगलवार को भी पूजन करवाने के लिए आरोपी पहुंचने वाले थे, लेकिन इस बीच पीडि़त ने पुलिस को सूचना दे दी और प्रकरण दर्ज करवाया। मनावर पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नौगांव-धामनोद में वारदात के बाद सेंधवा बैरियर पर दिखे बदमाश

Wed Dec 7 , 2022
ईरानी गैंग के सदस्य होने की आशंका कुछ ही घंटों में पुलिस के हाथ से फिसले बदमाश धार, अग्निपथ। शहर के नौगांव में चैन स्नैचिंग की घटना के बाद बदमाशों ने धामनोद में भी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने धामनोद के फूटी चौराहे पर से महिला के गले […]