तस्कर के लिए राजगढ़ पुलिस ने तीन दिन डेरा डाला, मिली सिर्फ कार

स्थानीय पुलिस पर नहीं किया भरोसा

उज्जैन,अग्निपथ। एक डोडा चूरा तस्कर को पकडऩे के लिए राजगढ़ पुलिस तीन दिन तक आगर रोड़ पर डेरा डाले रही। बिना चिमनगंज पुलिस को सूचना दिए बुधवार सुबह एक कॉलोनी में छापा भी मारा। तस्कर तो हाथ नहीं आया, लेकिन उसकी सिर्फ कार जब्त हो पाई है।

बताया जाता है ब्यावरा पुलिस ने कुछ समय पहले 20 क्विंटल डोडा चूरा पकड़ा था। मामले में मुख्य तस्कर कचरुलाल पिता नानाराम पाटीदार निवासी मंदसौर के हाथ नहीं आने पर पुलिस उसे तलाश रही थी। मोबाइल लोकेशन से पाटीदार के आगर रोड पर छिपे होने का पता चलने पर ब्यावरा के एसआई आदित्य सोनी टीम के साथ तीन दिन से क्षेत्र में डेरा डाले हुए थे। बुधवार सुबह पाटीदार के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के पास शिवांश सिटी में होने की सूचना पर सोनी ने दबिश मारी। यहां उन्हें आरोपी तो नहीं मिला, लेकिन उसकी स्विफ्ट डिजायर कार लॉक की हुई हालत में मिल गई। सोनी ने क्रेन से कार को खिंचवाकर चिमनगंज थाने तक पहुंचाया और पुलिस की सुरक्षा में दे दिया। बताया जाता है सोनी आरोपी की शिनाख्ति के लिए उसके साथी को भी लाए थे। इस संबंध में सोनी से मोबाइल पर चर्चा का प्रयास किया, किन्तु संपर्क नहीं हो सका।

विश्वास नहीं करने पर असफलता
खास बात यह है कि तस्कर पाटीदार के चिमनगंज क्षेत्र में छिपे होने का पता चलने पर ब्यावरा पुलिस तीन दिन तक खुद खोजती रही, लेकिन स्थानीय पुलिस को अविश्वास के कारण सूचना नहीं दी। यहीं वजह है कि पाटीदार उन्हें गच्चा देने में सफल हो गया।

इनका कहना है..
ब्यावरा पुलिस किसी तस्कर को तलाश कर रही थी, लेकिन उन्होंने हमे जानकारी नहीं दी। आरोपी तो नहीं पकड़ाया, लेकिन उसकी कार जब्त कर उन्होंने चिमनगंज थाने में सुरक्षा के चलते रखी है।
-जितेंद्र भास्कर टीआई,चिमनगंज थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले को सजा

Wed Sep 22 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। सूने घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ के एक प्रकरण में बुधवार को नागदा कोर्ट ने फैसला सुनाया। न्यायालय ने करीब एक साल पहले हुई घटना में दोषी को दो साल कैद की सजा सुनाई है। उपसंचालक अभियोजन डॉ. साकेत व्यास ने बताया कि नागदा निवासी नाबालिग छात्रा की […]