बोल रहे किसान…अधिकारी… हम पर यह जुल्म ना कर!

उज्जैन। देवास- उज्जैन-बडऩगर और बदनावर तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के अवार्ड को लेकर यह गीत के बोल सुनाई दे रहे हंै। कोठी के गलियारों में किसान अपने अवार्ड का इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म आंखे के बहुचर्चित गीत की पैरोडी बनाकर यह बोला जा रहा है कि…किसी एक पर करम-बाकी पर सितम…अधिकारी हम पर यह जुल्म ना कर।
सर्वविदित है कि 95 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग के लिए उज्जैन के ग्राम कचनारिया, पालखंदा, नरवर, दताना-मताना, चंदेसरी, डेंडिया, कराडिया, नवाखेडा, कुमारिया आदि ग्रामों की जमीन अधिग्रहित की गई है। संबंधित ग्राम के पटवारियों द्वारा लिस्ट तैयार करके सांैप दी गई है। मगर सभी किसानों को एक साथ राशि नहीं देते हुए, किसी विशेष किसान को निजी तौर पर चेक जारी किया जा रहा है। जो कि नियम विरूद्ध है। ऐसा कोठी के गलियारों में अपने अवार्ड के लिए परेशान हो रहे किसानों का कहना है।

6 लाख का चेक…

कोठी के गलियारों में यह चर्चा आम है कि चंदेसरी ग्राम के एक किसान को 6 लाख का चेक दिया गया है। जबकि उसके अवार्ड की स्वीकृति का पत्र 11 जनवरी 2021 को जारी हुआ था। लेकिन चेक पर 2 जनवरी 2021 की डेट थी। जिसके बाद चेक पर कुछ काटा-पीटी भी हुई थी। जिसको लेकर हंगामा भी बैंक में मचा। बैंक के अंदर इस चेक को लेकर आपत्ति भी ली गई। ऐसा कोठी के गलियारों में सुनाई दे रहा है।

बाकी परेशान…

चंदेसरी ग्राम के करीब 2 दर्जन किसानों की जमीन इस राजमार्ग के लिए अधिग्रहित की गई है। मगर अवार्ड केवल 6 लाख के ऊपर मात्र 1 किसान को दिया गया है। जबकि नियम यह कहता है कि…एक साथ सभी किसानों के खातो में राशि डालना जरूरी है। किसी एक किसान को विशेष तौर पर राशि जारी नहीं की जा सकती है। मगर ऐसा ही हुआ है। 2 दर्जन से ज्यादा किसान परेशान है। अपनी अवार्ड राशि को लेकर। यही वजह है कि कोठी के गलियारों में अवार्ड की प्रतीक्षा कर रहे किसान यह पैरोडी गुनगुना रहे हैं कि…अधिकारी…हम पर यह जुल्म ना कर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महापौर पद से भी पत्ता कट..!

Wed Jan 13 , 2021
पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने नई जिम्मेदारी दे दी है। डॉ. चिंतामणि मालवीय को प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया गया है। हालांकि उज्जैन से महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चौहान को भी उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अनिल […]

Breaking News