ताउ ते तुफान: चक्रवात से निपटने के लिए गृह मंत्रालय में बना कंट्रोल रूम, कई राज्यों में भारी बारिश

नई दिल्ली। मौसम विभाग के मुताबिक ताउते अगले 24 घंटे में गंभीर और उसके बाद बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। यह 18 मई की दोपहर से शाम के बीच गुजरात के पोरबंदर से होता हुआ पाकिस्तान की ओर रुख करेगा। इस दौरान पोरबंदर और नालिया तट पर इसके भारी तबाही मचाने का आसार है। ताउते चक्रवात से अबतक कर्नाटक में चार लोगों की मौत हो गई और 73 गांव प्रभावित हैं। ताउते चक्रवात को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक की। बैठक के बाद अस्पतालों में पावर बैकअप बनाए रखने पर जोर दिया।

गोवा में पूरे दिन जारी रहेगी बारिश- मौसम विभाग
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, ताउते चक्रवात के दोपहर के बाद उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। विभाग का कहना है कि इसका केंद्र गोवा का उत्तर, उत्तर पश्चिम होगा और आज पूरे दिन यहां बारिश और आंधी जारी रहेगी।

कोंकण तट के पास स्थित सभी जिलों को चेतावनी जारी
महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास मंत्री ने कहा कि चक्रवात ताउते के मद्देनजर कोंकण तट के पास स्थित सभी जिलों को चेतावनी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सीएम उद्धव ठाकरे को पुनर्वास की सभी जानकारी दे दी गई है। इन इलाकों में बड़ी संख्या आश्रय बनाए जाएंगे।

गुजरात में एनडीआरएफ की टीमें तैनात
चक्रवाती तूफान ताउते को देखते हुए गुजरात राज्य में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ गांधीनगर के डिप्टी कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह ने बताया, “24 टीमें आज शाम तक अपनी जगह ले लेंगी जिसमें 13 टीमें बाहर से मंगाई गई हैं।”

वायुसेना के 16 मालवाहक और 18 हेलिकॉप्टर तैनात
भारतीय वायुसेना ने शनिवार को कहा कि उसने ‘ताउते’ तूफान से उत्पन्न किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अपने 16 मालवाहक विमान और 18 हेलीकॉप्टर प्रायद्वीपीय भारत में तैयार रखे हैं। वायुसेना ने बताया कि अगले कुछ दिन तटीय इलाकों में कोविड-19 राहत अभियान पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है क्योंकि खराब मौसम की वजह से बाद में इन इलाकों में अभियान प्रभावित हो सकता है।

तीव्र तूफान में तब्दील हुआ ताउते
आईएमडी ने कहा- चक्रवाती तूफान ताउते तीव्र तूफान में बदल गया है, आज सुबह 2.30 बजे ये पंजिम-गोवा के दक्षिण-पश्चिम से 170 किमी. और मुंबई से दक्षिण में 490 किमी. दूर था। 18 मई की सुबह गुजरात के तट पर पोरबंदर और महुवा (भावनगर) को पार करेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP: 11 साल से सप्ताहभर लेट आ रहा मानसून:सिर्फ पिछले साल निसर्ग तूफान के कारण 14 जून को पहुंचा था

Sun May 16 , 2021
इस बार समय पर आने की उम्मीद भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 11 साल से एक सप्ताह से भी देरी से मानसून आ रहा है। मानसून 13 साल में सिर्फ दो बार ही समय पर प्रदेश में प्रवेश कर पाया है। इनमें से भी पिछले साल 14 जून को बारिश की […]