थाना प्रभारी तलाशते रहे वायरलेस सेट

उज्जैन, अग्निपथ। नर्सरी पहुंचे थाना प्रभारी का वायरलेस सेट गायब हो गया। जब उन्हे जानकारी लगी तो वह सब जगह तलाशते रहे। लेकिन सेट नहीं मिल पाया था।

शनिवार शाम को इंदौररोड अनुभव नर्सरी में पहुंचे इंगोरिया टीआई पीएस खलाटे अपना वायरलेस सेट तलाशते नजर आये। बताया जा रहा था कि टीआई कुछ देर पहले नर्सरी आये थे, उसके बाद चले गये थे। जब उन्हे अपना सेट गायब होने की जानकारी लगी तो वह दोबारा से नर्सरी में तलाश करने पहुंचे थे। उन्होने वहां काम करने वालों से पूछताछ भी की लेकिन सेट नहीं मिल पाया था। काफी देर तक टीआई नर्सरी में घूमते रहे। विदित हो कि पुलिस विभाग में अधिकारियों से लेकर प्रधान आरक्षक तक के पास वायरलेस सेट मौजूद रहता था। जिसे शहर की से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की लोकेशन अपडेट की जाती है और अधिकारियों के निर्देशों का सुना जाता है। टीआई का वायरलेस सेट गायब होने वह काफी परेशान नजर आ रहे थे।

देवास मार्ग पर कार और बोलेरो की भिड़ंत, 6 घायल

उज्जैन, अग्निपथ। देवास मार्ग पर शनिवार तडक़े कार-बोलेरो की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बैतूल का परिवार घायल हुआ है। सभी महाकाल दर्शन करने उज्जैन आ रहे थे।
नरवर थाना पुलिस ने बताया कि देवासरोड टोल के समीप बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी। बोलेरो में बैतूल का परिवार सवार था। कार में गुजरात के लोग बैठे थे। भिड़ंत के बाद बोलेरो में सवार पूंजा पिता विरज (60) उनकी पत्नी संतरीबाई (57) साली तंगाबाई (50), साला शंकर (48) और पुत्र कैलाश (35) घायल हो गया था। जिन्हे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। कार चालक अजय कुमार को मामूली चोंट आई थी। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों में शामिल कैलाश पिता पूंजा ने बताया कि परिवार महाकाल दर्शन करने आ रहा था। पिता लकवे से ग्रस्त है।

वहीं कार सवार का कहना था कि वह उज्जैन से देवास की ओर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किये है। गौरतलब हो कि देवासरोड पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से पिछले एक माह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। इस मार्ग पर कुछ दिनों पूर्व हुई दुर्घटना में 2 लोगों की जान भी जा चुकी है। रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक अंधेरे की वजह से दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शराब बेच रहे थे अधिक रिकार्ड में आ रही थी कम

Sat Oct 29 , 2022
ठेकेदार की शिकायत पर तीन सेल्समेन गिरफ्तार उज्जैन, अग्निपथ। शराब दुकान से अधिक शराब बेची जा रही थी। लेकिन रिकार्ड में कम दर्ज हो रही थी। शराब ठेकेदार को शंका हुई तो जानकारी जुटाई गई। तीन सेल्समेन हेराफेरी कर रहे थे। जिनके खिलाफ ठेकेदार और शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने […]