दरवाजा खुला देख चुराया रुपयों से भरा पर्स

चोरी

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

उज्जैन, अग्निपथ। पड़ोस में रहने वाली महिला ने शुक्रवार सुबह युवक के घर में घुसकर रुपयों से भरा पर्स चुरा लिया। युवक ने नामजद मामले की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई है।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम चककमेड़ में रहने वाला हेमराज पिता बंशीलाल शर्मा पुजारी है। सुबह उसके घर का दरवाजा खुला था, तभी पड़ोस में रहने वाली महिला आई और तेजी के साथ बाहर निकल गई। हेमराज ने महिला को आते और जाते देखा तो शंका हुई। वह अंदर कमरे से बाहर आया और देखा तो टेबल पर रखा पर्स गायब था।

उसने महिला को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुकी। घर जाकर उससे पूछताछ की तो परिवार अभद्रता करने लगा।
पर्स में 15 हजार रुपये रखे हुए थे। जिसके चलते उसने मामले की शिकायत चिमनगंज थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। जिससे पर्स बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेल सामग्री खरीदी में अनियमितता पर तीन प्राचार्य निलंबित

Fri Jun 3 , 2022
रतलाम, अग्निपथ। जनजाति कार्य विभाग में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अंतर्गत खेल सामग्री क्रय करने में अनियमितता पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जिले के तीन प्राचार्यों को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की है। जनजाति कार्य विभाग में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अंतर्गत रतलाम जिले की विभागीय […]
निलंबित, suspend, निलंबन