विधायक परमार ने कर्मचारियों के वेतन, टीए, डीए का मुद्दा विधानसभा में उठाया

court

सरकार ने लाभ दिया तो 6.8 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

उज्जैन। तराना विधायक महेश परमार ने प्रदेश भर के सभी कर्मचारियों के रुकी हुई वेतन वृद्धि, इंक्रीमेंट, टीए-डीए, कोरोना काल में सेवा देते हुए जान गंवाने वाले कर्मचारियों को 50 लाख रुपए की राशि का बीमा और परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दिलाने हेतु विधानसभा के आगामी सत्र में प्रदेश की शिवराज सरकार से कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए प्रश्न के माध्यम से मुद्दा उठाया।

ज्ञातव्य हो कि कोरोना के प्रथम चरण के बाद से ही लगभग सभी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि प्रदेश सरकार ने रोक रखी है। जिससे महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों को अपने परिवार के भरण पोषण की आवश्यकताओं में काफी आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सभी शासकीय कर्मचारी कोरोना काल के दौरान सरकार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं सतत प्रदान कर रहे थे।

इसके बावजूद इनकी वेतनवृद्धि और भत्तों का रोका जाना पूर्णत: उनके साथ किया गया अन्याय है। सभी कर्मचारियों को न्याय मिले इस हेतु विधायक महेश परमार ने विधानसभा में 15 जुलाई को प्रश्न क्रमांक 247 के माध्यम से और शासन को पत्र के माध्यम से शासन का ध्यान आकर्षित करते हुए उनके साथ न्याय की मांग की है।

इसके साथ ही कोरोनाकाल में सेवाओं के दौरान अपनी जान गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं को राशि 50 लाख रुपए की बीमा राशि और परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने हेतु भी प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित किया। जानकारी देते हुए विधायक महेश परमार ने बताया कि शासन द्वारा यदि उक्त प्रस्ताव पर अमल किया जाता है तो प्रदेश के लगभग 6.8 लाख कर्मचारियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खरगोन में तुलावटी की मौत के बाद जागा मंडी बोर्ड सात सदस्यीय अफसरों की कमेटी समस्या सुनेगी

Sun Jul 18 , 2021
कमेटी में भोपाल,उज्जैन और इंदौर के अफसरों को बनाया सदस्य उज्जैन। कृषि उपज मंडी में बड़े तौल कांटे का इस्तेमाल अनिवार्य किए जाने के बाद खरगौन में एक तुलावटी द्वारा बेरोजगार होने से परेशान होने पर आत्महत्या करने के बाद मंडी बोर्ड जाग गया। तत्काल ही हम्माल और तुलावटियों की […]

Breaking News