दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते पानी में डूबे एक ही परिवार के तीन बच्चे, शाजापुर में पसरा मातम

शाजापुर। जिले के ग्रामीण इलाके में आज सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया।  जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर सलसलाई थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गई ।

गुलाना पुलिस चौकी के प्रभारी तकेसिंह धूलिया ने शनिवार को बताया कि दो बहनें अपने ममेरे भाई के साथ घर के पास ही खेल रहीं थी और इसी दौरान बच्चे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर गए जिससे अरमान (8) ज्योति (8) व वंदना (6) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बच्चियां मोहनबड़ोदिया गांव की रहने वाली थीं और अपने मामा के घर आई थीं। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिए गए हैं। गुलाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपलब्धि: मिताली राज ने रचा इतिहास, तेंदुलकर के बाद इस मुकाम को हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी खिलाड़ी

Sat Jun 26 , 2021
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की गिनती दुनिया की शीर्ष महिला क्रिकेटरों में होती है। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने अपने करियर में कई मील के पत्थर पार किए हैं। आज मिताली राज ने अपने करियर में एक और बड़ा मुकाम […]

Breaking News