विधायक ने सुनारिया से तनोडिय़ा तक निकाली किसान आक्रोश पदयात्रा

किसानों की समस्या हल करने को लेकर उठाई आवाज

सुसनेर, अग्निपथ। किसानों की विभिन्न समस्याओं के हल के लिए आगर विधायक विपिन वानखेड़े मैदान में हैं। वे क्षेत्र में किसानों को लेकर अलग-अलग स्थानों पर किसान आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं।

पिछले साल की खरीफ फसल का मुआवजा अभी तक किसानों को न मिलने से वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। आगामी रबी फसल के लिए भी खाद की किल्लत भी उनकी परेशानी को बढ़ा रही है। सोसायटियों में लंबी कतार में खाद लेने के लिए भूखे-प्यासे लाइनों में लग रहे, परन्तु उन्हें मिल रहा है तो सिर्फ कल के लिए झूठा आश्वासन। बिजली कंपनी किसानों पर दबाव बनाकर बिलों की वसूली कर रहे हैं। इन सब समस्याओं से किसानों ने विधायक से निजात दिलाने की गुहार लगाई थी।

इसके चलते आगर विधायक विपिन वानखेड़े ने गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम सुनारिया से तनोडिय़ा तक किसान आक्रोश पदयात्रा के माध्यम से किसानों की आवाज उठाई। यात्रा ग्राम सुनारिया, राघौगढ़, ठिकरिया जोड़, बाचाखेड़ा, गुंदी, थडौदा होते हुए किसानों के साथ तनोडिया पहुंची। जहां नायब तहसीलदार रीना पटेल को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं को तत्काल निराकरण करने को कहा।

पदयात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल यादव, कांग्रेस प्रदेश सचिव गुड्डू लाला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, आगर ब्लाक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवराज ठाकुर, हीरालाल यादव, राव राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पालीवाल, दिलीप सिंह, शाहरुख भाई, ओम शर्मा, माधवराज राठौर, देवेंद्र बना लिंगोडा, जितेंद्र बना सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में किसानजन उपस्थित रहे।

ये हैं प्रमुख समस्याएं

1. आगर विधानसभा क्षेत्र में किसानों की खरीफ की फसल सोयाबीन को अफलन जैसी बीमारी व अतिवर्षा से हुए नुकसान का सर्वे अभी तक नहीं हुआ तथा किसानों को फसल का मुआवजा भी सरकार द्वारा नहीं दिया गया।

2. फसल बीमा राशि भी किसानों को नहीं मिली। जिसके कारण हर किसान समस्या से जूझ रहा है।

3. रबी की फसल की बुआई के समय किसानों को खाद के लिए दर-बदर भटकना पड़ रहा है। खाद की आपूर्ती सरकार समय पर नही कर पा रही है।

4. खरीफ की फसल अतिवर्षा के कारण नष्ट हो चुकी है, जिसके कारण क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिती बिजली बिल भरने जैसी नही है। विद्युत मंडल द्वारा किसानों पर दबाव बनाकर वसूली की जा रही है, जिस पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाए।

किसानों को प्रताडि़त कर रही सरकार: विधायक

विधायक विपिन वानखेड़े ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज हमने ग्राम सुनारिया से तनोडिय़ा तक किसान भाइयों के साथ पदयात्रा के माध्यम से सरकार के समक्ष मांगे रखी है। शिवराज सिंह चौहान किसानों को लगातार प्रताडि़त कर रहे हैं। पिछली फसल का अभी तक न कोई सर्वे करवाया न ही कोई मुआवजा दिया। किसानों को खाद के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है शिवराज सरकार चुनाव में मस्त हैं, किसानों की सुध नहीं ले रही है। किसान की आर्थिक स्थिति बिजली बिल भरने योग्य नहीं है परन्तु बिजली विभाग दबाव पूर्वक बिजली बिलों की वसूली कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेता बांट रहे शराब, कांग्रेस ने वीडियो जारी कर किया ट्वीट-शर्म करो शिवराज

Thu Oct 28 , 2021
देवास, अग्निपथ। खंडवा लोकसभा सीट की बागली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर शराब बांटने के आरोप लगाया है। शराब से भरी गाड़ी भी पकड़ी। भाजपा नेताओं ने इन आरोपों को गलत बताया है। मध्यप्रदेश में 30 अक्टूबर को खंडवा लोकसभा सीट के साथ-साथ तीन विधानसभा क्षेत्रों में […]

Breaking News